Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Daily:सुबह खाली पेट 15 किसमिस भीगी हुई साथ ही उसका पानी रात को भिगोया हुआ पीने से शरीर को क्या लाभ हो सकते हैं?

    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: हिमांशु शेखर 
    बलिया उत्तरप्रदेश:---रोज सुबह खाली पेट 15 किसमिस भीगी हुई साथ ही उसका पानी रात को भिगोया हुआ पीने से शरीर को क्या लाभ हो सकते हैं?

    मैं भी किशमिश और इसका पानी सुबह खाली पेट सेवन करता हूँ। इसके बहुत ही फायदे हैं। आओ जानते हैं।

    @top fans
    किशमिश के 15 दाने और उसके पानी का सुबह खाली पेट सेवन करने से कब्ज और गैस की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाती है और पाचन शक्ति बढ़ती है।

    अगर कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसे नींद ना आने की समस्या हो, तो उसके लिए भिगोए हुए किशमिश और उसका पानी किसी वरदान से कम नहीं है।

    इसके सेवन से शरीर से सभी हानिकारक विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, जिसका सीधा असर आपकी त्वचा पर दिखता है और त्वचा साफ होने लगती है। चेहरे की झुर्रियां ठीक हो जाती हैं और बुढापा भी जल्दी नहीं आता।

    जो लोग स्पोर्ट्स से जुड़े हुए हैं, उन्हें किशमिश और उसके पानी का सेवन करना चाहिए। इससे पर्याप्त मात्रा में एनर्जी मिलती है। दुबले-पतले बच्चों के शारीरक विकास के लिए बहुत ही लाभकारी है।

    इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने के लिए किशमिश और उसके पानी का सेवन किया जाना फायदेमंद माना जाता है।

    शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए किशमिश अच्छा विकल्प माना जाता है। खून की कमी की समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है।

    रक्तचाप भी नियंत्रण में रहता है। इसके अलावा दिल का दौरा और हाइपरटेंशन जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।

    इसकी सेवन विधि भी बहुत आसान है। 15–20 किशमिश को अच्छी तरह पानी से धो लें। रात को इसे पानी में भिगो दें। इसमें पानी इतना होना चाहिए कि किशमिश अच्छी तरह डूब जाए। सुबह के समय खाली पेट किशमिश को चबा चबाकर खा लें और ऊपर से इसी पानी को पी लें। 30 से 40 मिनट तक कुछ न खाए।

    Bottom Post Ad

    Trending News