Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    चोरी से संबंधित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02 अदद ट्रक में लदे 18 अदद पाइप व स्टील DI पाइप 600MM बरामद

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 

    रसड़ा बलिया:--थाना रसड़ा जनपद बलिया पुलिस द्वारा चोरी से संबंधित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02  अदद ट्रक में लदे 18 अदद पाइप (कास्ट आइरन) टाटा स्टील DI पाइप 600MM (K7 लम्बाई 5.5 मीटर प्रत्येक) बरामद।

     पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ल तथा श्रीमान् क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री आलोक कुमार गुप्ता के सफल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक रसड़ा श्री योगेन्द्र बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना रसड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता । 

              उल्लेखनीय है कि दिनांक 30.09.2025 को थाना स्थानीय पर वादी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि जल जीवन मिशन परियोजना अंर्तगत एलएनटी कम्पनी  द्वारा हर घर नल जल योजना का कार्य चल रहा है जिसमें सूचना मिली कि दो ट्रक में हाइवे पर विछाने के लिए पाइपDI-600K7 टाटा स्टील लिमिटेड के पाइप को अज्ञात चोरों द्वारा ट्रक में लादकर ले जा रहे है । इसी संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 354/2025 धारा 303(2) BNS पंजीकृत कर अनावरण हेतु टीमें लगा दी गई थी ।

         इसी क्रम में आज दिनांक 30.09.2025 को थाना रसड़ा पुलिस टीम के उप निरीक्षक अरूण कुमार सिंह मय हमराह के देखभाल भेत्र, तलाश वांछित मामूर थे कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित मुखबिर खास से सूचना मिली कि जिन दो ट्रको में LNT विभाग के पाइपों को चोरी कर माधवपुर चिनी मिल के पास से ले गये है वे चिलकहर के पास पेट्रोल पम्प के पास छिपाकर रखे है और रात्रि में झारखण्ड ले जायेगे कि हम पुलिस वाले व गवाहान उपरोक्त सभी लोग अपने- 2 वाहनों से मुखबिर खास के बताये स्थान पहाड़पुर सवरां चौकी सीमी से आगे पेट्रोल पम्प के पास पहुँचे तो वहां पर दो ट्रक खड़े थे तथा दोनों ट्रको को वाहनों की लाइट से देखा गया । जिनके आगे हम लोग अपने- 2 वाहन खड़े कर तेजी से चढ़ गये तथा अचानक हम लोगों को घिरता पकड़ता देख अपने- 2 ट्रकों को स्टार्ट करने लगे कि उन्हे पकड़ लिया गया तथा उतार कर नीचे पूछताछ की गयी तो पहले ट्रक वाहन सं0 UP 60 AT 1473 के चालक ने अपना नाम *1. रमेश यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी ग्राम डुमरी थाना फेफना जनपद बलिया उम्र 42 वर्ष* बताया तथा दूसरे ने अपना नाम *2. प्रशान्त यादव पुत्र वीरेन्द्र यादव निवासी ग्राम मलप हरसेनपुर थाना नगरा जनपद बलिया  उम्र 22 वर्ष* बताया । पहले ट्रक UP60 AT1473 पर लदा हुआ 09 अदद TATA DI पाइप 600 mm k7 लम्बाई 5.5 मीटर के बरामद हुआ एवं दूसरे ट्रक सं0 UP 50 CT 0190 में भी 09 पाइप TATA DI पाइप 600 mm k7 बरामद हुआ । जिसे LNT के कर्मचारीगणों द्वारा अपना बताया गया । चालक प्रशान्त यादव के द्वारा अपने मोबाइल से e.way Bill दिखाया गया और बताया कि यें हमारे पाइप है जिसे हम झारखण्ड ले जा रहे है । हम लोगों के हजारीबाग झारखण्ड उक्त माल को लेकर जाना है । हम लोग बालाजी ट्रान्सपोर्ट बलिया के कहने पर उक्त माल लेकर जाते है । वादी पक्ष द्वारा दिये गये टैक्स इनवाइस से बरामद माल मेल खा रहा था अतः हिकमत अमली से पूछताछ की गयी तो दोनों चालक 1. रमेश यादव 2. प्रशान्त यादव उपरोक्त द्वारा माफी मांगते हुए बताया कि साहब हम दोनों व बाला जी ट्रान्सपोर्ट का मालिक के कहने पर किराये का हाइड्रा बुलवाकर उक्त सुनसान स्थान पर माधोपुर चीनी मिल के पास से दिनांक 29.09.2025 को दिन में माल लदवाये थे । झारखण्ड में ले जाकर माल बेच कर आपस में बांट लेते । रास्ते में पुलिस की जांच से बचने के लिये बाली जी ट्रान्सपोर्ट के मालिक व उनके साथियों द्वारा eway Bill फर्जी हमारे मोबाइल में भेज दिया था जिसको दिखाकर हम पुलिस की जांच से बचते है । दोनो वाहनों को कब्जा पुलिस में लेकर सवंरा चौकी पर खड़ा कराया गया । अभियुक्तगण रमेश यादव व प्रशान्त यादव को कारण गिरफ्तारी बताते हुए मौके से समय करीब 04.30 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।
     पंजीकृत अभियोग-
    1. मु0अ0सं0 354/2025 धारा 303(2),317(2),318(2),319(2),336,338,340 BNS थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
    1. रमेश यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी ग्राम डुमरी थाना फेफना जनपद बलिया उम्र 42 वर्ष 
    2. प्रशान्त यादव पुत्र वीरेन्द्र यादव निवासी ग्राम मलप हरसेनपुर थाना नगरा जनपद बलिया  उम्र 22 वर्ष
     बरामदगी का विवरण-
    1. 02 अदद ट्रक वाहन सं0 UP 60 AT 1473, UP 50 CT 0190
    2. 18 अदद पाइप(कास्ट आइरन) टाटा स्टील DI पाइप 600MM, K7 लम्बाई 5.5 मीटर प्रत्येक  
    3. 02 अदद मोबाईल फोन 
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
    उ0नि0 श्री अरूण कुमार सिंह,आरक्षी कपिल यादव थाना रसड़ा जनपद बलिया । 


    Bottom Post Ad

    Trending News