Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    News:डकैती/ आपराधिक षडयंत्र करने से सम्बन्धित 25,000/- रूपये का ईनामिया 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश  जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 

    बैरिया बलिया:---थाना बैरिया जनपद बलिया पुलिस द्वारा डकैती/ आपराधिक षडयंत्र करने से सम्बन्धित 25,000/- रूपये का ईनामिया 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

     पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं आपराधियों के विरूद्ध तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री कृपाशंकर के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बैरिया श्री मो0 फहीम कुरैशी एवं प्रभारी निरीक्षक श्री मूलचन्द्र चौरसिया के नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस को मिली सफलता।
    उल्लेखनीय है कि दिनांक-13.09.2025 को थाना बैरिया जनपद बलिया पर वादी रवि भूषण सिंह (अनुज्ञापी कम्पोजिट शराब की दुकान लालगंज दोकटी ) पुत्र स्व0 चन्द्रीप सिंह निवासी मधुबनी थाना बैरिया जनपद बलिया द्वारा स्वयं की अंग्रेजी शराब कीमत पाँच लाख तेईस हजार चार सौ ब्यासी रुपये लगभग को पिकप सहित चोरी कर लेने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 348/2025 धारा 310(2)/352/61(2) B.N.S पंजीकृत कराया गया था। विवेचना के क्रम में मुखबिर खास की सूचना पर प्र0नि0 श्री मूलचन्द चौरसिया मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित एक नफर वांछित अभियुक्त दीपू यादव उर्फ दीपेश यादव पुत्र अरुण यादव निवासी चांदपुर थाना बैरिया जनपद बलिया उम्र 22 वर्ष को देवराज ब्रम्ह मोड़ के पास से नियमानुसार समय 14.05 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है । 
    पंजीकृत अभियोग-
    1. मु0अ0सं0 348/2025 धारा 310(2)/352/61(2) B.N.S. थाना बैरिया जनपद बलिया
    नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
    1. दीपू यादव उर्फ दीपेश यादव पुत्र अरुण यादव निवासी चांदपुर थाना बैरिया जनपद बलिया
    पुलिस अभिरक्षा में लेने वाली पुलिस टीम -
    प्र0नि0 श्री मूलचन्द चौरसिया,उ0नि0 श्री शशांक पाण्डेय 
    हे0का0 अनिल यादव,हे0का0 उमेश यादव,का0 अजीत यादव थाना बैरिया जनपद बलिया



    Bottom Post Ad

    Trending News