उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
हल्दी बलिया:---थाना हल्दी जनपद बलिया पुलिस/मिशन शक्ति टीम द्वारा अपहरण से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त तथा 01 नफर अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों/ वारण्टियों/ पेशेवर चोरों/ शराब तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया दक्षिणी श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षक व क्षेत्राधिकारी बैरिया श्री मो0 फहीम कुरैशी व थानाध्यक्ष श्री रोहन राकेश सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना हल्दी पुलिस टीम को मिली सफलता।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 26.09.2025 को थाना हल्दी पर वादी मुकदमा द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरी पुत्री को स्वामी नाथ राम S/Oमनु राम निवासी लक्ष्मीपुर थाना बैरिया जनपद बलिया द्वारा अपनी बहन ममता देवी पत्नी राजू राम निवासी बहादुरपुर थाना हल्दी बलिया के सहयोग से बहला-फुसलाकर घर से कही भगा ले गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर *मु0अ0सं0 163/2025 धारा 87/61(2) बी0एन0एस0* पंजीकृत किया गया तथा मिशन शक्ति टीम/थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही के क्रम में-
आज दिनांक 30.09.2025 को हल्दी पुलिस/मिशन शक्ति टीम के उ0नि0 सुभाष चन्द्र मय हमराह उ0नि0 धर्मवीर यादव, म0का0 कल्याणी चतुर्वेदी के थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संबंधित अभियुक्त *1. स्वामीनाथ राम पुत्र मनु राम निवासी लक्ष्मीपुर थाना बैरिया जनपद बलिया 2.अभियुक्ता ममता देवी पत्नी राजू राम निवासी बहादुरपुर थाना हल्दी जनपद बलिया* को मुखबिरी सूचना के आधार पर गायघाट चट्टी से समय 09.45 बजे नियमानुसार गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए समक्ष मा0 न्यायालय भेजा गया।
सम्बन्धित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 163/2025 धारा 87/61(2) बी0एन0एस0 थाना हल्दी जनपद बलिया ।
गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का नाम व पता-
1. अभियुक्त स्वामीनाथ राम पुत्र मनु राम निवासी लक्ष्मीपुर थाना बैरिया जनपद बलिया
2. अभियुक्ता ममता देवी पत्नी राजू राम निवासी बहादुरपुर थाना हल्दी जनपद बलिया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 श्री सुभाष चन्द्र उ0नि0 धर्मवीर यादव ,म0आ0 कल्याणी चतुर्वेदी थाना हल्दी जनपद बलिया

TREND