उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
गड़वार बलिया:--थाना गड़वार जनपद बलिया पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री कृपाशंकर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर / सदर श्री मो0 उस्मान व थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह थाना गड़वार बलिया के कुशल नेतृत्व में थाना गड़वार पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय यह है दिनांक 29.09.2025 प्रार्थी द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर हाथों में लाडी डंडा चाकू, से मेरे लड़के को माँ बहन की गाली देते हुए जान से मारने की नियत से हमला कर दिए, जिससे मै अपने लड़के को जिला अस्पताल बलिया ले गए, जहां पर डाक्टर द्वारा इलाज करके बीएचयू ट्रामा सेन्टर बराणसी के लिय रेफर कर दिया गया, जहां उसका दवा इजाल चल रहा है, तहरीर पर तत्काल मु0अ0सं0 221/2025 धारा 109(1),115(2),352,351(3)बीएनएस पंजीकृत किया गया।
इसी क्रम में आज दिनांक 30.09.2025 को थाना गड़वार पुलिस टीम के उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद यादव मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त सम्बन्धित उपरोक्त में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित *अभियुक्त राजेश कुमार सिंह पुत्र स्व0 बरमेश्वर सिंह निवासी त्रिकालपुर थाना गड़वार जनपद बलिया* हनुमान मन्दिर तिराहे के पास से समय लगभग 10.35 बजे गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये मा0 न्यायालय भेजा गया ।
अभियुक्त का नाम पता-
1. अभियुक्त राजेश कुमार सिंह पुत्र स्व0 बरमेश्वर सिंह निवासी त्रिकालपुर थाना गड़वार जनपद बलिया, उम्र करीब 45 वर्ष ।
सम्बन्धित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 221/2025 धारा 109(1),115(2),352,351(3) बी0एन0एस0 थाना गड़वार बलिया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद यादव,का0 धर्मेन्द्र कुमार,का0 परशुराम थाना गड़वार जनपद बलिया

TREND