Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    वैष्णो देवी यात्रा 5 से 7 अक्टूबर तक स्थगित, मौसम खराब रहने का अनुमान

    जम्मू-कश्मीर 
    इनपुट: सोशल मीडिया 

    जम्मू कश्मीर : श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित गुफा मंदिर की तीर्थयात्रा पांच से सात अक्टूबर तक स्थगित करने का निर्णय लिया है. इस दौरान मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया गया है.
    बता दें कि नवरात्र के दौरान 1.70 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए और यात्रा सुचारू रूप से चल रही है. इस बारे में श्राइन बोर्ड ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम संबंधी परामर्श के मद्देनजर, वैष्णो देवी यात्रा पांच से सात अक्टूबर तक स्थगित रहेगी.’’ हालांकि वैष्णो देवी यात्रा 5 से 7 अक्टूबर तक स्थगित रहने के बाद 8 अक्टूबर को फिर से शुरू होगी।


    *_»› वहीं यात्रा स्थगित होने से__* मंदिर में माता के दर्शन करने पहुंचे कई श्रद्धालु मायूस हैं. हालांकि वे लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर श्राइन बोर्ड की तरफ से उठाए गए कदम से सहमत दिखे. कुछ श्रद्धालुओं ने कहा कि भूस्खलन हादसे के बाद यात्रा स्थगित करने का एहतियाती कदम सराहनीय है. गौरतलब है कि इस साल अगस्त में तीर्थयात्रा मार्ग पर बादल फटने के बाद हुए भूस्खलन में 34 लोगों की मौत हो गई थी.इसके बाद जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, जो श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं, ने भूस्खलन के कारणों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय तीन सदस्यीय समिति का गठन भी किया था।


    *_»› इस बार बोर्ड ने तीर्थयात्रियों से आधार शिविर कटरा की यात्रा न करने का अनुरोध किया है क्योंकि__* तीर्थयात्रा तीन दिनों तक स्थगित रहेगी. वैष्णो देवी तीर्थयात्रा भारत के सबसे प्रतिष्ठित तीर्थस्थलों में से एक है, जहां हर साल लगभग एक करोड़ लोग इस गुफा मंदिर में दर्शन करने आते हैं।

    Bottom Post Ad

    Trending News