Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Big News:देश दुनिया व राज्यों बड़ी खबरें विस्तार से प्रकाशित...



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: हिमांशु शेखर 
    बलिया/लखनऊ :--- कांग्रेस के पोस्टर पर डिप्टी सीएम का हमला, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, राम विरोधी कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए, यूपी कांग्रेस दफ़्तर के बाहर लगाए गए पोस्टर, लगाए गए पोस्टर पर कड़ी प्रतिक्रिया दी, क्या पोस्टर लगाने वाले को इतना भी ज्ञात नहीं, राहुल की तुलना भगवान राम से करना शर्मनाक, कांग्रेस हमेशा से राम विरोधी, सनातन विरोधी रही, राहुल ने बार-बार सनातन का अपमान किया, कांग्रेस सरकार में देश आर्थिक संकट से जूझता रहा था, पोस्टर लगाकर कांग्रेस क्या संदेश देना चाहती है, देश की जनता कांग्रेस को इसका जवाब देगी

    ➡लखनऊ- समाजवादी पार्टी का डेलीगेशन आज जाएगा बरेली, 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज जाएगा बरेली, बरेली की रिपोर्ट अखिलेश यादव को सौंपी जाएगी, समाजवादी पार्टी के 5 सांसद डेलीगेशन में शामिल, इकरा हसन, जियाउर्रहमान, नीरज मौर्य जाएंगे बरेली, हरेंद्र मलिक, मोहिबुल्लाह नदवी डेलीगेशन में शामिल

    ➡लखनऊ- PM आवास योजना ग्रामीण के सर्वे की तारीख बढ़ी, 14 अक्टूबर तक होगा पात्र लाभार्थियों का सर्वे, अधिकारियों ने दिए निर्देश कोई पात्र परिवार न छूटे, अब तक 57.73 लाख परिवारों का हो चुका सर्वेक्षण, ग्राम विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने जारी किए आदेश

    ➡लखनऊ- अलीगंज में चोरों के हौसले बुलंद, थाने से चंद कदम दूर गाड़ी चोरी, मर्सिडीज पर चोरों ने किया हाथ साफ, महिंगवां निवासी राजीव की कार चोरी, दोस्त से मिलने अलीगंज आए थे राजीव, सिटी मोंटेसरी स्कूल के पास खड़ी थी कार, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की तलाश

    ➡लखनऊ- लखनऊ में सुबह से हो रही हल्की बारिश, बारिश के चलते मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से शहर वासियों को मिली राहत

    ➡प्रतापगढ़- शहर में आज होगा भरत मिलाप, चौराहों को रोशनी से सजाया गया, भंगवा चुंगी से सदर बाजार तक लाइटें, दर्जनों चौकियां डीजे के साथ करेंगी प्रदर्शन, भरत मिलाप के लिए पुलिस, प्रशासन अलर्ट, चौक घंटाघर में भरत से मिलेंगे श्रीराम

    ➡बलिया- डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का आगमन आज, बैरिया में बने हेलीपैड का DM, SP ने लिया जायजा, गोहिया छपरा के चिल्ड्रन स्कूल परिसर में है हेलीपैड

    ➡दिल्ली- गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा आज, छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे, आज माता दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन करेंगे, आज 11:30 बजे मंदिर में दर्शन, पूजन करेंगे, बस्तर दशहरा महोत्सव में भी शामिल होंगे, दोपहर 1 बजे बस्तर दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे

    ➡झांसी- झांसी में मुठभेड़, दो शातिर चोर गिरफ्तार, स्वाट टीम, नवाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी चपारी घायल, अस्पताल में भर्ती, दूसरा आरोपी कुट्टू आरेस्ट, तीसरा आरोपी फरार, 10 जुलाई की बड़ी चोरी में थे वांछित आरोपी, कब्जे से जेवरात और नकदी की बरामदगी, 315 बोर का तमंचा, 2 खाली कारतूस बरामद, नवाबाद क्षेत्र में करगुंवा की पहाड़ी के पीछे मुठभेड़

    ➡झांसी- झांसी मेडिकल कॉलेज में बड़ा हंगामा, महिला की लाश से मंगलसूत्र चोरी का आरोप, स्वीपर सुधा ने मंगलसूत्र बरामद कराया, बेड के नीचे से मंगलसूत्र बरामद कराया, वार्डबॉय अजय घमंडी सस्पेंड, महिला स्वीपर सुधा की सेवा समाप्त, मृतका समीक्षा सैंयर गांव की रहने वाली, मृतका की मौत फांसी से बताई जा रही, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, ससुराल वालों पर दहेज की मांग का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा- पुलिस

    ➡झांसी- पति को लगी गोली, कुछ दिन बाद पत्नी की मौत, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी पति विजय हुआ था घायल, छात्रा को अगवा कर मोबाइल लूटने का था आरोप, एनकाउंटर में विजय के पैर में गोली था लगी, पति के जेल जाने के बाद पत्नी की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष ने कहा प्रियंका टीबी की मरीज थी, मायके पक्ष ने कहा मारपीट करते थे, बीमारी नहीं थी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा मौत का राज, पुलिस अब दोनों मामलों की जांच में जुटी, नवाबाद क्षेत्र के गुमनावारा से सनसनीखेज मामला

    ➡मुजफ्फरनगर- एक लाख का इनामी बदमाश हुआ ढेर, डकैत मेहताब सोंटा मुठभेड़ में हुआ ढेर, बदमाश पर लूट डकैती रंगदारी के 18 केस, सर्राफा व्यापारी से लूट में वांछित था मेहताब, मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी भी हुए घायल, SHO, SO की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोली, कब्जे से विदेशी पिस्टल, रिवाल्वर कारतूस मिले, मुठभेड़ में मेहताब ढेर और साथी फरार, बुढ़ाना थाने के जौला के जंगलों में हुई मुठभेड़

    ➡आगरा- भीषण सड़क हादसा में 2 की मौत, तेज रफ्तार कैंटर, कार की जोरदार भिड़ंत, हादसे में कार सवार दंपति की मौके पर मौत, कार में बैठे 2 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती, बुलंदशहर के रहने वाले हैं कार सवार, हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़ कर फरार, फतेहाबाद के आगरा रोड़ वाजिदपुर का मामला

    ➡प्रयागराज- संभल में मस्जिद के ध्वस्तीकरण से जुड़ी खबर, मस्जिद कमेटी की ओर से अर्जेंट याचिका दाखिल, इलाहाबाद HC में कमेटी ने याचिका दाखिल की, छुट्टी के दिन अर्जेंट बेंच में सुनवाई हुई, ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक लगाने की मांग, आज सुबह 10 बजे फिर होगी मामले में सुनवाई, मैरिज हॉल, मस्जिद के ध्वस्तीकरण का मामला

    ➡प्रयागराज- प्रेमी और प्रेमिका ने खाया जहरीला पदार्थ, प्रेमी की हुई मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, प्रेमी पर दर्ज हुई थी एफआईआर, FIR दर्ज होने के बाद दोनों ने उठाया कदम, प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी पर दर्ज कराया था केस, पुलिस ने प्रेमी के शव को पोस्टमार्टम को भेजा, प्रेमिका का इलाज के लिए अस्पताल भेजा, सरायममरेज इलाके का मामला

    ➡शामली- खुलेआम गुंडई का वीडियो आया सामने, पुलिस के सामने घायलों की पिटाई, हॉस्पिटल में भर्ती घायलों की पिटाई, दबंगों ने इमरजेंसी वार्ड में घुसकर की पिटाई, झगड़े में घायल भर्ती 2 युवकों पर हमला किया, दबंगों द्वारा हमला करने की घटना CCTV में कैद, पुलिस की मौजूदगी में घायल मरीजों की पिटाई, पुलिस ने नहीं की दबंग युवकों की गिरफ्तारी, शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र की घटना

    ➡आजमगढ़- मां दुर्गा विसर्जन के दौरान हादसा, कार की टक्कर से किशोर की मौत, मृतक की पहचान अनमोल के रूप में हुई, सड़क पार करते समय हुआ हादसा, इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, देवगांव कोतवाली क्षेत्र का मामला

    ➡मऊ- बारिश ने रोका ऐतिहासिक भरत मिलाप, शाही मस्जिद मैदान में नहीं हो सका आयोजन, भारी बारिश के चलते भरत मिलाप स्थगित, रामलीला मेला समिति ने दी जानकारी, 3 अक्टूबर को होना था कार्यक्रम, नई तिथि जल्द होगी घोषित, लोक आस्था से जुड़ा है भरत मिलाप, बारिश के बावजूद लोगों में उत्साह बरकरार

    ➡एटा- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के होर्डिंग को लेकर बवाल, SHO कोतवाली नगर शंभूनाथ ने हटाने का दिया निर्देश, 'क्षत्रिय' शब्द वाले होर्डिंग हटाने का दिया निर्देश, जिला अध्यक्ष गजेंद्र चौहान बबलू थाने पहुंचे, जताया विरोध, SSP श्याम नारायण सिंह भी थाने पहुंचे, हुई तीखी बहस, गजेंद्र चौहान बबलू ने BJP को वोट न देने की दी चेतावनी, थाने में क्षत्रिय समाज के लोगों ने की नारेबाजी, पुलिस दबाव के बाद हटाया गया होर्डिंग से 'क्षत्रिय' शब्द, आज एटा क्लब में होगा बड़ा कार्यक्रम, बृजभूषण शरण सिंह, बबीता चौहान, जयवीर सिंह रहेंगे मौजूद

    ➡हापुड़- SIB की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गैर पंजीकृत फर्मों को बेची जा रही थी चीनी, चीनी मिल से चीनी खरीद कर बेची जा रही थी चीनी, अपने बिल पर दूसरी फर्मों को बेची जा रही थी चीनी, कम चीनी खरीदने के बाद भी अधिक दिखाई गई बिक्री, SIB के खुलासे से व्यापारियों में मचा हड़कंप

    ➡हापुड़- किशोरी को उठाने की धमकी, आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी, घर में घुसकर की गाली-गलौज, सितंबर में हुआ था किशोरी का अपहरण, बाइक सवार युवकों ने किया था अपहरण, मुकदमा दर्ज, फिर भी आरोपी बाहर, पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तारी, पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र का मामला

    ➡हापुड़- हापुड़ से सनसनीखेज मामला, बीमा क्लेम के लिए माता-पिता की हत्या, डेढ़ करोड़ की पॉलिसी हड़पने की थी साजिश, आरोपी विशाल की खौफनाक सच्चाई आई सामने, रिश्तेदारों को मारने की भी बना रहा था प्लान, करीब 39 करोड़ के बीमा क्लेम की थी तैयारी, बीमा में नॉमिनी बनने के लिए करता था हत्या, आरोपी विशाल ने की थी 14 शादियों का दावा, नगर कोतवाली पुलिस ने भेजा आरोपी को जेल

    ➡हापुड़- विवाहिता की हत्या का मामला, आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शव प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर कुएं में फेंका गया, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, पुलिस पर लापरवाही का आरोप, पीड़ित परिवार ने उठाई कार्रवाई की मांग, सिंभावली थाना क्षेत्र के वैट गांव की घटना

    ➡हापुड़- महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दवा लेने गई महिला हुई लापता, तलाशने के बाद भी नहीं लगा कोई सुराग, महिला के बेटे ने थाने में की शिकायत, थाना सिंभावली क्षेत्र के बक्सर का मामला

    ➡ललितपुर- व्यापारी की आंख में घुसा लोहे का सरिया, बिना सुरक्षा के टैक्सी में जा रहा लोहे सरिया, व्यापारी सुनील की हालत गंभीर झांसी रेफर, पुलिस ने सरिया से भरी टैक्सी को पकड़ा, स्टेशन रोड देवगढ़ मार्ग स्थित रेलवे ओवरब्रिज घटना

    ➡रायबरेली- जमीनी विवाद में मां बेटी को पीटा गया, मारपीट का वीडियो CCTV में हुआ कैद, वृंदावन यादव, पिंटू पर मारपीट का आरोप, मारपीट में कृष्णा देवी, बेटी काजल घायल, पुलिस ने जांच पड़ताल की शुरू, लालगंज कोतवाली क्षेत्र की घटना

    ➡हापुड़- दबंगों ने घर में घुसकर दी धमकी, किशोरी के परिजनों को किया परेशान, मुकदमा वापस लेने का बना रहे दबाव, वापस न लेने पर किशोरी को दी धमकी, पहले भी किशोरी को उठा चुके हैं आरोपी, नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला

    ➡रायबरेली- चोर समझ कर युवक की पीट पीटकर हत्या मामला, रायबरेली पुलिस ने लोगों से की अपील, चौपाल लगाकर लोगों से की अपील, संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर पुलिस को दे सूचना, खुद कानून को कोई भी न ले हाथ में, हत्या मामले में ग्रामीणों पर दर्ज हुआ मुकदमा, रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र का मामला

    ➡रायबरेली- तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने सामने टक्कर, हादसे में बाइकों के उड़े परखच्चे, बाइको में सवार 2 युवक गंभीर घायल, घायलों को पहुचाया गया CHC, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र की घटना

    ➡हापुड़- मेला देखकर आ रहे युवक को दबंगों ने पीटा, दबंगों ने युवक पर बोला हमला, युवक ने पुलिस को दी सूचना, गढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला

    ➡हापुड़- तारबंदी, पिलर चोरी करने का आरोप, चोरी कर अवैध कब्जा करने का आरोप, मेरठ रेंज DIG से की गई शिकायत, थाना हापुड़ देहात कोतवाली क्षेत्र का मामला

    ➡हापुड़- नाराज होकर घर से निकल गया किशोर, तलाशने के बाद भी किशोर का नहीं लगा सुराग, पुलिस किशोर विनय की तलाश में जुटी, थाना देहात क्षेत्र के असौड़ा का मामला

    ➡बहराइच- दुर्गा विसर्जन में जा रहे 2 युवकी की मौत, मिनी क्रेन ने बाइक को मारी जबरदस्त टक्कर, टक्कर से 2 युवकों की मौके पर ही मौत, मृतकों में वीरेंद्र, प्रकाश गौतम की मौत, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, जरवल क्षेत्र के कुड़वा ब्रिज पर हुआ हादसा

    ➡दिल्ली- लालकिले की लव कुश रामलीला में अनोखा प्रदर्शन, आतंकवादियों के पुतलों की जूतों-चप्पलों से पिटाई, आतंकवादियों के पुतलों को फूंकने की अनुमति नहीं थी, भीड़ ने लाठी डंडों, जूते चप्पलों को लेकर टूट पड़े, लाठी-डंडों से भी किया गया प्रतीकात्मक हमला, पूरे मैदान में गूंजे "आतंकवाद मुर्दाबाद" के नारे, रामलीला के मंच पर देशभक्ति का अनोखा दृश्य

    ➡दिल्ली-पीएम मोदी ने एक्स पर किया ट्वीट, बिहार के युवाओं को मिलेगा बड़ा लाभ, दिल्ली के विज्ञान भवन में होगा कार्यक्रम, सुबह 11 बजे अनेक योजनाओं का शुभारंभ- पीएम, युवाओं की शिक्षा, कौशल विकास पर फोकस- पीएम, ‘पीएम सेतु का उद्घाटन करने का सौभाग्य मिलेगा’, ‘युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खुलेंगे’

    Bottom Post Ad

    Trending News