उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
बलिया उत्तरप्रदेश:---बलिया समेत पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 घंटे में तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी
सचेत ऐप के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वांचल के कई जिलों में अगले 3 घंटों के भीतर मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। बलिया, देवरिया, गाजीपुर, कुशीनगर और मऊ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज़ आंधी (30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं), मध्यम से भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
बलिया जिले के नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। ऑरेंज अलर्ट के तहत लोगों को खुले में न रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने, वज्रपात के समय मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग न करने की सलाह दी गई है।

TREND