Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    News:नियमित खान पान संयमित जीवन शैली से टीबी को हराना आसान : मंगला प्रसाद सिंह

    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: हिमांशु शेखर 
    बलिया:-- इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट स्थित आपदा विभाग के सभागार में शनिवार को गोद लिए गए क्षय रोगियों के बीच पोषण पोटली एवं फल टोकरी  का वितरण जिलाधिकारी / अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी, मंगला प्रसाद सिंह के द्वारा शनिवार को किया गया।
    इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी का सपना टी बी मुक्त भारत हो, टीबी को हराने के लिए पोषण पोटली का वितरण रेड क्रॉस सोसाइटी बलिया द्वारा किया जा रहा है, इसका इस्तेमाल जरूरतमंद रोगी नियमित रूप से हर हाल में करें। उन्होंने कहा कि टीवी कोई लाइलाज बीमारी नहीं है, नियमति खान पान के साथ दवाइयों का सेवन करने से टीबी को हराया जा सकता है। बतलाया कि टीवी मरीजों के साथ हम सबको अपनत्व का व्यवहार करना चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने कहा कि टीबी को हराने के लिए जन जागरूकता नितांत आवश्यक है। कहा कि टीबी मरीजों के साथ भेद भाव नहीं करना चाहिए। रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला समन्वयक शैलेंद्र पांडेय ने आगत अतिथियों का स्वागत किया ।

    इस मौके पर प्रमुख रूप से डॉ0 विजय यादव अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, विजय शर्मा सभापति रेड क्रॉस, केके पाठक, पीयूष सिंह जिला आपदा विशेषज्ञ, जितेंद्र सिंह, डॉ0 पंकज ओझा, अनुराग पांडेय, आशीष सिंह, अभिषेक सिंह, सुमित कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, गुंजन कुमार, सोनी यादव, खुशबू तिवारी, अरविंद पांडेय, शैलेश दुबे, सुनील सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। संचालन नितेश पाठक ने किया।

    Bottom Post Ad

    Trending News