उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर, बलिया:--जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बरमेश्वर प्रधान एवं नेता परमात्मानंद पांडेय के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत सवरूबांध में सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं जय जवान-जय किसान का नारा देने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती स्वच्छता अभियान चलाकर मनाई गई। लोगों ने तैल चित्र पर बारी-बारी से श्रद्धा सुमन अर्पित कर बापू और शास्त्री जी को नमन किया।
इस अवसर पर गांव के प्रमुख मार्गो, मस्जिद, ईदगाह, मां काली मंदिर, संत रविदास जी की प्रतिमा एवं हनुमान जी के मंदिर के आसपास साफ-सफाई की गई। महात्मा गांधी की सोच थी की जब गांव स्वच्छ होगा तो देश स्वच्छ होगा। जब गांव का विकास होगा तो राष्ट्र का विकास होगा। इसी धारणा को मूर्त रूप देने के लिए सवरुबांध ग्राम सभा के गणमान्य लोगों द्वारा गांव की साफ-सफाई की गई। इस कार्यक्रम में ग्राम सभा के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से बरमेश्वर प्रधान, परमात्मानंद पांडेय, गोंनू पांडेय, राजेंद्र पांडेय, क्षेत्र पंचायत सदस्य छोटू यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवजी ठाकुर, उत्तम चंद्र वर्मा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अंगद वर्मा, मदन वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

TREND