Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Alive:मदद संस्थान के सदस्य राजीव उपाध्याय ने सड़क पर अचेत पड़ी महिला की बचाई जान



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 
    बलिया:-- जिस सेवा और मदद के उद्देश्यों को लेकर आज से लगभग ढाई वर्ष पहले मदद संस्थान की स्थापना की गई, उनके सदस्यों के करुणा, दया और परोपकार की भावना की सराहना लोग खुले जुबान से करने लगे हैं।
     एक वाकया के अनुसार आज शुक्रवार की सुबह मदद संस्थान के सदस्यों के द्वारा देखने को मिला। जिसमें संस्थान के सदस्य, शिक्षक राजीव उपाध्याय उर्फ मंटू सुपरवाइजर की मीटिंग में भाग लेने के लिए मॉडल तहसील जा रहे थे, तभी उन्होंने पार्क इन होटल के पास एक महिला को अचेत अवस्था में पड़ा हुआ देखा। उन्होंने तुरंत अपनी बाइक रोक कर एंबुलेंस को बुलाया और उन्हें लेकर जिला चिकित्सालय गए। जहां उनका विधिवत उपचार कराया। उपचार के दौरान शाम तक उसके ही पास बैठे रहे। राजीव उपाध्याय ने इस अज्ञात महिला का पता लगाने के लिए अपने मित्र एवं मदद संस्थान के शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह मंटू को फोन पर सारी घटना की जानकारी देते हुए फोटो आदि भी उनके मोबाइल पर भेजा। दोनों लोगों द्वारा काफी पूछताछ करने पर पता चला कि यह महिला बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के सरयां गांव की रहने वाली है। उन्होंने सरयां के प्रधान प्रतिनिधि एवं मदद संस्थान के सदस्य विनोद सिंह के माध्यम से महिला के परिजनों को खबर भेजवाई।
     सूचना पाकर महिला के परिजन देर शाम तक जिला चिकित्सालय में पहुंच गए। उन्होंने राजीव उपाध्याय को धन्यवाद देते हुए मदद संस्थान के लोगों की भूरि भूरि सराहना की। संस्थान के लोगों ने राजीव उपाध्याय को इस कार्य के लिए दिल से उनकी सराहना की।

    Bottom Post Ad

    Trending News