Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Arrest:महिला का रास्ता रोककर अश्लील कमेंण्ट/छेड़खानी करने वाले 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश  जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 
    नगरा बलिया:---थाना नगरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अन्तर्गत महिला का रास्ता रोककर उससे अश्लील कमेंण्ट/छेड़खानी करने वाले 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

     पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के अन्तर्गत महिला अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ल के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री आलोक कुमार गुप्ता व थानाध्यक्ष नगरा श्री अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना नगरा पुलिस को मिली सफलता ।
    उल्लेखनीय है कि थाना नगरा पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आस-पास के गाँवो व विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा था कि जागरूकता कार्यक्रम से प्रेरित होकर उच्च प्राथमिक विद्यालय तुर्की की महिला अनुदेशक द्वारा दिनांक 09.10.2025 को थाना स्थानीय पर आकर लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायत किया गया कि मेरे साथ करीब 01 वर्ष से उनके विद्यालय के ही एक सहायक अध्यापक अनिल कुमार तिवारी पुत्र आनन्द कुमार तिवारी निवासी गजियापुर थाना नगरा जनपद बलिया द्वारा अश्लील कमेण्ट/अश्लील हरकत/इशारे तथा रास्ते मे आते-जाते पीछा करते हैं और गन्दे कमेन्ट करता रहते है । इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर प्राप्त शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर नामजद *01 नफर अभियुक्त अनिल कुमार तिवारी पुत्र आनन्द कुमार तिवारी सा0 गजियापुर थाना नगरा जनपद बलिया* को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा 01 नफर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक करते हुए सम्बन्धित न्यायालय रवाना किया गया। 
    पंजीकृत अभियोग-
    1. मु0अ0सं0-274/25 धारा 76,78,79,115(2),324(4) बीएनएस थाना नगरा बलिया    
    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
    1. अनिल कुमार तिवारी पुत्र आनन्द कुमार तिवारी नि0 गजियापुर थाना नगरा जनपद बलिया 
    गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
    उ0नि0 श्री दिनेश कुमार,का0 विनय कुमार थाना नगरा जनपद बलिया ।


    Bottom Post Ad

    Trending News