Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    सीजेएम द्वारा जारी NBW से सम्बन्धित 03 नफर वारण्टियों को किया गय गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश  जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 
    सिकंदरपुर बलिया:--थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय सीजेएम द्वारा जारी NBW  से सम्बन्धित 03 नफर वारण्टियों को किया गया  गिरफ्तार।
     पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ल के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर श्री रजनीश कुमार के निकट पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक श्री सिकन्दरपुर श्री प्रवीण कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्दरपुर को मिली सफलता ।

    उल्लेखनीय है कि मा0 न्यायालय सी0जे0एम0 द्वारा जारी एनबीडब्लु से सम्बन्धित वारण्टियों कि गिरफ्तारी हेतु थाना क्षेत्र में आज दिनांक- 10.10.2025 को उ0नि0 श्री प्रशान्त दुबे मय हमराह के साथ तलाश/दबिश दी गयी जिसके क्रम में मु0नं0-358/96 धारा 323/324/504/506 भादवि से सम्बन्धित 03 नफर वारण्टिगण क्रमशः *1. सर्वदेव पुत्र बनेश्वर नि0 ग्राम लिलकर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 2. सूर्यनाथ मिश्र पुत्र बनेश्वर निवासी लिलकर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 3. रत्नेश राय पुत्र गौतम राय निवासी लिलकर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया* को समय लगभग 10.30 बजे कारण गिरफ्तारी बताते हुये नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तारी के समय मा0 उच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेश निर्देश का अक्षरशः पालन किया गया । गिरफ्तार वारण्टियों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
    1. सर्वदेव पुत्र बनेश्वर नि0 ग्राम लिलकर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
    2. सूर्यनाथ मिश्र पुत्र बनेश्वर निवासी लिलकर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
    3. रत्नेश राय पुत्र गौतम राय निवासी लिलकर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
    गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
    उ0नि0 प्रशान्त दूबे,का0 सालिक राम वर्मा,का0 हरिदेव भारती सिकन्दरपुर बलिया ।



    Bottom Post Ad

    Trending News