Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    News:महिला से अश्लील हरकत करने वाले 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 

    नगरा बलिया:--थाना नगरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज- 5 के अन्तर्गत महिला से अश्लील हरकत करने वाले  01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

     पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान व मिशन शक्ति फेज 5 के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार  शुक्ल  के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री आलोक कुमार गुप्ता व थानाध्यक्ष नगरा श्री अजय कुमार त्रिपाठी कुशल नेतृत्व में थाना नगरा पुलिस को मिली सफलता ।

    उल्लेखनीय है कि थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आने जाने वालों, मनचलो/लड़कों की चेकिंग कर पूछताछ की जा रही थी कि चेंकिग के दौरान ग्राम सभा रनऊपुर थाना नगरा जिला बलिया के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा शिकायत किया गया कि उनकी बहन अपने गाँव के बाहर जा रही थी कि गाँव के बाहर रास्ते मे पर शहंशाह S/O चन्दन सिंह सोड़ी निवासी ग्राम पन्दहा थाना सिकन्दरपुर बलिया जो अपनी बुआ के यहां रहता है, बैठा था और मेरी बहन को देखकर अश्लील हरकत व इशारे कर रहा था इस सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर नामित *01 नफर अभियुक्त शहंशाह पुत्र चन्दन सिंह सोड़ी ग्राम पन्दहा थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया* को मौके से कारण गिरफ्तारी बताते हुए, गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
    पंजीकृत अभियोग-
    1. मु0अ0सं0  267/25 धारा 296 बीएनएस क्ट थाना नगरा बलिया    
    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
    1. शहंशाह S/O चन्दन सिंह सोड़ी ग्राम पन्दहा थाना सिकन्दरपुर जिला बलिया 
    गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
    उ0नि0 श्री संदीप कुमार,हे0का0 रणजीत यादव थाना नगरा जनपद बलिया ।

    Bottom Post Ad

    Trending News