उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
नगरा बलिया:--थाना नगरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत महिला अपराध पर रोकथाम हेतु की गयी प्रभावी कार्यवाही।
नगरा पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के द्वारा महिला अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री आलोक कुमार गुप्ता सफल पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष नगरा श्री अजय कुमार त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में थाना नगरा पुलिस को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आने जाने वालों, मनचलो /लड़कों की चेकिंग कर पूछताछ की जा रही थी कि चेंकिग के दौरान ग्राम सभा करसी थाना नगरा जिला बलिया के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा बताया गया कि उनकी पुत्री सुबह शौच के लिये जा रही थी कि रास्ते में अकेला देखकर गांव का ही रहने वाला अंकित कुमार पुत्र त्रिलोकी राम लड़की को अश्लील कमेण्ट/अश्लील हरकत व इशारे कर रहा था, इस सम्बन्ध में वादी से प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर *01 नफर अभियुक्त अंकित कुमार पुत्र त्रिलोकी राम निवासी करसी थाना नगरा जनपद बलिया* को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अंकित कुमार पुत्र त्रिलोकी राम निवासी करसी थाना नगरा जनपद बलिया के विरुद्ध थाना स्थानीय पर म0अ0सं0-268/25 धारा 74 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट में पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 268/25 धारा 74 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना नगरा बलिया
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. अंकित कुमार पुत्र त्रिलोकी राम निवासी करसी थाना नगरा जनपद बलिया ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 संदीप कुमार,कां0 धर्मराज थाना नगरा जनपद बलिया

TREND