Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Arrest:अश्लील कृत्य/हरकत करने वाले 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश  जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 
    नगरा बलिया:---मिशन शक्ति अभियान फेज- 5 के अन्तर्गत थाना नगरा बलिया पुलिस द्वारा अश्लील कृत्य/हरकत करने वाले 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

    मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के द्वारा महिला अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री आलोक कुमार गुप्ता सफल पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष नगरा श्री अजय कुमार त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में थाना नगरा पुलिस को मिली सफलता ।

    उल्लेखनीय है कि थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में की जा रही प्रभावी कार्यवाही के अन्तर्गत भीड़भाड़/सार्वजनिक स्थानों पर आने जाने वालों, मनचलो/लड़कों की चेकिंग कर पूछताछ की जा रही थी कि चेंकिग के दौरान ग्राम सभा कोदई थाना नगरा जिला बलिया के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा शिकायत किया गया कि मेरी बहू जब बाहर जाती है तो उसके साथ रास्ते में गांव का ही रहने वाला एक व्यक्ति द्वारा अश्लील कमेण्ट/अश्लील हरकत व इशारे कर रहा था । इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पुलिस द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर सम्बन्धित *01 नफर अभियुक्त वकील यादव पुत्र राजदेव यादव सा0 कोदई थाना नगरा जनपद बलिया* को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
    पंजीकृत अभियोग-
    1. मु0अ0सं0 269/25 धारा 296 बीएनएस क्ट थाना नगरा बलिया ।
    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
    1. वकील यादव पुत्र राजदेव यादव सा0 कोदई थाना नगरा जनपद बलिया 
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
    1. उ0नि0 रामप्रसाद बिन्द थाना नगरा जनपद बलिया।

    Bottom Post Ad

    Trending News