उत्तर प्रदेश वाराणसी
इनपुट:सोशल मीडिया
फूलपुर वाराणसी :--प्यार के नाम पर धोखे की एक सनसनीखेज घटना ने दिल दहला दिया है। दिल्ली की रहने वाली एक गरीब युवती को वाराणसी के एक युवक ने धर्म छिपाकर शादी का झांसा दिया, 2 साल तक उसका शारीरिक शोषण किया और गर्भवती होने पर जान से मारने की कोशिश की।
पीड़िता रोशनी (26 वर्ष), निवासी बावना (दिल्ली), मजदूरी का काम करती थी। इसी दौरान गुलशन उर्फ रोहित (निवासी ग्राम निमाईच, थाना फूलपुर, वाराणसी) से उसकी मुलाकात हुई। आरोपी ने खुद को मुस्लिम बताकर शादी का झांसा दिया और लगातार शोषण करता रहा।
जब युवती गर्भवती हो गई तो 30 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025 के बीच आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर गला दबाकर मारने की कोशिश की। युवती को मुक्कों और घूंसे से पीटा गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह उसकी जान बचाई।
पीड़िता ने कंट्रोल रूम और फूलपुर थाना को सूचना दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। न मेडिकल, न एफआईआर। युवती ने पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध) से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

TREND