उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: धीरज यादव
दुबहर, बलिया:-- संवाद सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को शिवपुर दीयर नई बस्ती ब्यासी गांव में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरु आत फाउंडेशन के अध्यक्ष सत्यम मिश्र ने डॉक्टरों का माल्यार्पण करके कराया। शिविर में लगभग 100 मरीजों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण कर, दवा का विवरण किया गया।
इस अवसर पर आयोजक सत्यम मिश्र ने कहा कि आंख मनुष्य के शरीर की सबसे कीमती अमानत है। इसकी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर डॉक्टर ब्रजेश पांडेय, डॉक्टर अमित वर्मा, नवनीत मिश्रा, ओमप्रकाश यादव, ब्रजेश पासवान, शशिकांत पांडेय, विदेशी पासवान सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

TREND