Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Fire:कैंट थाने के कुछ ही दूरी पर लगी भीषण आग


    उत्तर प्रदेश वाराणसी 
    इनपुट:वायरल विडियो 

    मीट मार्केट में तड़के लगी भीषण आग,आधा दर्जन दुकानें और कई बाइकें जलकर खाक।

     पुलिस और फायर टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा।

    वाराणसी :--- सदर बाजार थाना क्षेत्र से सटे मीट मार्केट में आज तड़के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आते ही देखते ही देखते करीब आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक हो गईं, जबकि आधा दर्जन से अधिक मोटरसाइकिलें भी इसकी जद में आ गईं।

    सूचना मिलते ही कैंट थाने पर तैनात मुंशी विनय यादव ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा को अवगत कराया। इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा के नेतृत्व में कैंट थाने की टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में तीन फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

    फायर कर्मी शिवशंकर यादव, मंजीत सिंह, चालक अरविन्द त्रिपाठी, सुभाष साहनी, फायरमैन रतन, राजकुमार, तारिक, दिनेश प्रसाद, विनय सिंह और रमेश राय ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।बताया जा रहा है कि दुकानों में रखे करीब आधा दर्जन गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गए थे, जिससे आग और भयावह हो गई थी। हालांकि, इंस्पेक्टर कैंट फुलवरिया चौक इंचार्ज अमित सिंह। सब इंस्पेक्टर सत्यम चौरसिया कैंट थाने की टीम। घटनास्थल पर की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है।

    Bottom Post Ad

    Trending News