उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
बलिया उत्तरप्रदेश:---बलिया शहर के चर्चित पूर्वांचल टॉकीज सिनेमाघर की जमीन पर मालिकाना हक का विवाद बढ़ गया है। पुराने सिंगल स्क्रीन को मल्टीप्लेक्स में बदलने के लिए चल रहे निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हैं।
बनकटा निवासी मोहन तुरहा का दावा है कि जमीन उनके परदादा के नाम पर है और उनके पास एसडीएम कोर्ट का डिग्री आदेश व हाईकोर्ट का स्टे है। उन्होंने सनमैक्स कंपनी पर अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि काम नहीं रुका तो वह आत्मदाह कर लेंगे। तुरहा ने 39 जगहों पर शिकायत के बावजूद सुनवाई न होने का भी आरोप लगाया।
वहीं, सनमैक्स कंपनी के रज्जू अंसारी ने आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी ने यह जमीन लीज पर ली है और यहां कोई नया निर्माण नहीं, बल्कि सिर्फ रेनोवेशन (नवीनीकरण) का काम चल रहा है। हाईकोर्ट के स्टे को लेकर अंसारी ने पहले 'अरेस्टिंग स्टे' बताया, लेकिन बाद में माना कि भूमि पर स्टे है, हालांकि उन्होंने मरम्मत के कार्य पर ही जोर दिया।
इस मामले में गवाह और तत्कालीन भाजपा नगर अध्यक्ष घनश्याम दास जौहरी ने अपनी जान को खतरा बताया है और आरोप लगाया कि गवाह होने के कारण उनकी रेकी कराई जा रही है।

TREND