उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
बलिया :--- बेल्थरा रोड में दुर्गा पूजा पंडाल पर बवाल मामला, उभांव SHO हटाए गए।संजय शुक्ला बने थानाध्यक्ष।
बेल्थरा रोड के इंडियन क्लब दुर्गा पूजा पंडाल में देर रात बड़ा विवाद हो गया। आरोप है कि उभांव थानाध्यक्ष ने पूजा समिति के सदस्यों पर लाठियाँ चलवा दीं, जिससे माहौल गरमा गया। गुस्साए लोग और समिति सदस्य पंडाल की लाइट बंद कर धरने पर बैठ गए। उनकी मांग है कि SHO पर तुरंत सख्त कार्रवाई हो।
मामला पंडाल के सामने हुए एक सड़क हादसे से जुड़ा बताया जा रहा है। समिति के सदस्यों का कहना है कि हादसे की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन मौके पर पहुंचे SHO ने उल्टा लाठियाँ चलवा दीं।
इस विवाद पर एडिशनल एसपी ने कहा कि SHO को हटा दिया गया है और पूरे मामले की जांच चल रही है।

TREND