Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Big News शादी से पहले बुझ गया एक घर का चिराग: दुबहड़ थाने पर तैनात कांस्टेबल अभय पटेल का असामयिक निधन



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: हिमांशु शेखर 
    बलिया :--जिले के दुबहड़ थाने पर तैनात कांस्टेबल अभय पटेल का असामयिक निधन पुलिस महकमे के साथ-साथ उनके गांव और परिवार के लिए गहरे सदमे की खबर लेकर आया है। लंबे समय से टाइफाइड रोग से जूझ रहे अभय की हालत बिगड़ने के बाद सोमवार को मौत हो गई।

    अभय मूल रूप से प्रतापगढ़ जनपद के रहने वाले थे। उनकी शादी अगले महीने ही तय थी। परिवार वाले तैयारियों में व्यस्त थे—निमंत्रण पत्र छप चुके थे, रिश्तेदारों को खबर भेजी जा चुकी थी और घर-आंगन सजाने की चर्चा होने लगी थी। लेकिन खुशियों के बीच आई इस मौत की खबर ने सबकुछ मातम में बदल दिया।

    पुलिस विभाग में भी यह घटना गहरी टीस छोड़ गई है। साथी सिपाही बताते हैं कि अभय मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के थे। ड्यूटी के साथ-साथ वह हमेशा सबको हौसला देने का काम करते थे। लेकिन बीमारी से लड़ते-लड़ते वह हार गए।

    गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। जहां बारात की तैयारी होनी थी, वहां अब शोकसभा की भीड़ उमड़ी हुई है। परिवारजन बार-बार यही कह रहे हैं कि “ईश्वर ने क्यों खुशियों को मातम में बदल दिया।”


    Bottom Post Ad

    Trending News