Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर किसान सम्मान समारोह, किसान मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का हुआ आयोजन



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: हिमांशु शेखर 
    बलिया:--आफीसर्स क्लब, बलिया में पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चैधरी चरण सिंह जी के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद स्तर पर आयोजित किसान सम्मान दिवस/जनपद स्तरीय किसान मेला/गोष्ठी/प्रर्दशनी का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसमें किसानो को कृषि से सम्बन्धित तकनिकी जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ विभिन्न विभागो द्वारा प्रदर्शनी एवं स्टाल लगाया गया।
     कार्यक्रम का शुभ्भारम्भ मा0 मुख्य अतिथि संजय मिश्रा भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा फीता काट कर किया गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय के साथ-साथ अन्य गणमान्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चैधरी चरण सिंह जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह जी किसानो के बहुत बड़े हितैषी एवं मुक्ति दाता के रूप में जाने जाते है, अतः उनके जन्म दिवस के अवसर पर जनपद में वर्ष 2025-26 में खाद्यान्न, सब्जी, फल, गन्ना, एवं मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में अत्यधिक उत्पादन प्राप्त करने वाले कृषकों को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार, प्रदान करने के साथ अंगवस्त्र माला, बुके व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
     किसान सम्मान दिवस के अवसर पर खाद्यान्नों में मुख्यतः खरीफ फसलों के अन्तर्गत आने वाले मुख्य फसल धान, बाजरा, ज्वार, साॅवा, मडुआ एवं प्राकृतिक धान के कुल 12 कृषकों तथा रबी मौसम के अन्तर्गत मसूर, गेहूॅ, प्राकृतिक खेती गेहूॅ में कुल 06 कृषकों को पुरस्कृत किया गया, इसके अतिरिक्त कृषि से सम्बद्व विभाग से केला, प्याज, आलू, गन्ना एवं मछली उत्पादन के क्षेत्र में कुल 12 कृषकों को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मा0 परिवहन मंत्री के प्रतिनिधि हर्ष नारायण सिंह उपस्थित हुए, जिनके द्वारा जनपद के ऐसे कृषक जो कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले कुल 40 कृषकों को अंगवस्त्र, माला, बुके व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
     इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय, किसान सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के साथ-साथ सुरेश सिंह, संतोष सिंह, बिनोद सिंह, धीरेन्द्र शर्मा, संतोष श्रीवास्तव, संजय सिंह, हरेराम चौरसिया आदि गणमान्य कृषक गण उपस्थित रहकर कृषकों का उत्साहवर्धन करते हुए सम्बोधित किया। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों द्वारा रबी फसलोत्पादन के विविध आयामो पर जानकारी प्रदान की गयी। राज्य स्तर पर जनपद के मसूर उत्पादन करने वाले कृषक शिवमेन्द्र प्रताप सिंह को प्रथम पुरस्कार, विजय बहादुर सिंह को द्वितीय पुरस्कार एवं राई/सरसो उत्पादन करने वाले कृषक अरबिन्द कुमार सिंह को द्वितीय पुरस्कार से मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में जिला कृषि अधिकारी एवं उप कृषि निदेशक के द्वारा उपस्थित सभी कृषकों के साथ-साथ सभी विभागो के अधिकारीगण तथा कृषि विशेषज्ञों का धन्यबाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

    Bottom Post Ad

    Trending News