Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    नववर्षाभिनंदन कार्यक्रम में पत्रकारिता जगत की दिग्गज हस्तियों के साथ ही मदद संस्थान, मंगल पांडेय विचार मंच के सदस्यों एवं समाजसेवियों का लगा जमावड़ा


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:--नूतन वर्ष 2026 के प्रथम दिन 'मीडिया सेंटर अखार' के प्रांगण में भक्ति, उत्साह और स्नेह का अनूठा संगम देखने को मिला। नए साल के स्वागत में आयोजित 'नववर्षाभिनंदन कार्यक्रम' का शुभारंभ सामूहिक हरिनाम संकीर्तन एवं सुंदरकांड के सस्वर पाठ के साथ किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया।
    पत्रकारिता और समाजसेवियों का जुटा संगम इस अवसर पर आयोजित 'स्नेह मिलन' समारोह में पत्रकारिता जगत की दिग्गज हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की भव्यता तब और बढ़ गई जब मंगल पांडेय विचार मंच एवं मदद संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन में चार चांद लगा दिए। सामाजिक और बौद्धिक जगत के इन जिम्मेदार व्यक्तित्वों की धमक ने कार्यक्रम के उद्देश्यों को और अधिक प्रभावी बनाया।
    कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजन संध्या रही। गायक गिरधर पाठक के नेतृत्व में कलाकारों ने पूरे साज-बाज के साथ अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुंदरकांड के पाठ के उपरांत देर शाम तक चले भजन प्रवाह ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। 'स्नेह मिलन' कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों के बीच आपसी प्रेम और भाईचारे को प्रगाढ़ किया। उपस्थित वक्ताओं ने नए साल में सकारात्मक पत्रकारिता और समाज सेवा के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और प्रसाद ग्रहण किया।

    कार्यक्रम को सफल बनाने एवं आगंतुकों की सेवा में रणजीत सिंह, बब्बन विद्यार्थी, रामजी गिरी, बच्चन जी प्रसाद, नितेश पाठक, चिरंतन गुप्ता, सुजीत सिंह, डॉ. सुरेशचंद्र, श्रीभगवान चौधरी, गंगासागर राम, संजय जायसवाल आदि लोग लगे रहे। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमप्रकाश सिंह 'पिंटू', अखिलानंद तिवारी, गणेश जी सिंह, विवेक सिंह, पवन जी महाराज, अन्नपूर्णानंद तिवारी, रवीश सिंह, संदीप गुप्ता, अरुण सिंह, केडी सिंह, प्रधान विनोद पासवान, पूर्व प्रधान नफीस अख्तर, पवन गुप्ता, शंकर प्रसाद चौरसिया, निरंजन तिवारी, नरेंद्र सिंह, डॉ. हरेंद्रनाथ यादव, रविंद्र पाल मुखिया, पन्नालाल गुप्ता, अवधेश सिंह, रजनीकांत सिंह, अजीत पाठक, पप्पू सिंह, सूर्य प्रताप यादव, अख्तर अली, गोविन्द पाठक,प्रशांत कुमार राय, जितेंद्र मिश्रा, राधेश्याम सिंह, अजीत यादव, अशोक गुप्ता, विजेंद्र सिंह, रमेश जी, परमात्मानंद, नमोनारायण यादव, आरके मिश्रा एवं दुबहर थानाध्यक्ष अजय पाल सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News