Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    पूर्व प्रधान स्व. बालेश्वर दुबे एवं उनकी धर्मपत्नी स्व. चंद्रावती देवी की पुण्यतिथि पर लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि : सैकड़ों गरीबों में किया कंबल का वितरण



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:--ओझवलिया के पूर्व प्रधान स्वर्गीय बालेश्वर दुबे एवं उनकी धर्मपत्नी चंद्रावती देवी के पावन स्मृति में उनके पुण्यतिथि पर शनिवार को ओझवलिया बाजार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। क्षेत्र के लोगों ने उनके तैल चित्र पर बारी-बारी से श्रद्धा सुमन चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।  इस दौरान सैकड़ों जरुरतमंदों में कंबल का वितरण भी किया गया।
     इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व प्रधान सत्यनारायण गुप्ता ने कहा कि मानवता एवं सेवाभाव से गरीब-असहाय एवं जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। पंडित बालेश्वर दुबे ने हमेशा अपने गांव को अपना परिवार समझकर लोगों की सेवा करते थे। इस भीषण ठंड में जरुरतमंदों को राहत प्रदान करना, एक पुनीत कार्य है।
    पिपरा किसुनीपुर के प्रधान प्रतिनिधि अमित दुबे ने कहा कि पूर्व प्रधान स्वर्गीय पंडित बालेश्वर दुबे जी के पुण्यतिथि पर उनके पुत्र पूर्व प्रधान विनोद दुबे एवं उनके परिवार के लोग ठंड से प्रभावित असहाय-गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण कर मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए अपने पिताजी व माता जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है ।
     
    इस अवसर पर पूर्व प्रधान मोहन जी दुबे, पूर्व प्रधान दीनदयाल मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजीत तिवारी, पंकज दुबे, प्राचार्य अशोक पाण्डेय, वीरेन्द्र दुबे, सुरेन्द्र दुबे, शिक्षक सोनू दुबे, अछबर मिश्रा, गुप्तेश्वर मिश्रा, गडल दुबे, इंद्रजीत यादव, अक्षय कुमार, रजत गुप्ता, छोटू शर्मा, विनोद वर्मा, पिंटू राय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्रीशचंद्र पाठक एवं संचालन आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी स्मारक समिति के प्रबंधक सुशील दुबे ने किया। अंत में कार्यक्रम के आयोजक पूर्व प्रधान विनोद दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया।

    Bottom Post Ad

    Trending News