उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर, बलिया:-- क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में बीते दिनों स्थापित 'संत शिरोमणि सतगुरु रविदास' की प्रतिमाओं का सोमवार को अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र "सतगुरु देव की जय" और भक्तिमय उद्घोषों से गुंजायमान रहा।
क्षेत्र के घोड़हरा, छोटका दुबहर, शिवपुर दियर नई बस्ती ब्यासी, दुबहर और पिपरा सहित कई गाँवों में स्थापित प्रतिमाओं को विसर्जन हेतु ले जाने के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। समाज के हर वर्ग के लोगों ने पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
ग्राम सभा घोड़हरा में विसर्जन का दृश्य बेहद विहंगम रहा। यहाँ श्रद्धालुओं ने प्रतिमा को ऊंट, घोड़ों और ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे गाँव में भ्रमण कराया। आस्था का जनसैलाब घोड़हरा ढाला से शुरू होकर अड़रा ढाला, किशुनीपुर और जनाड़ी तिराहा होते हुए आगे बढ़ा। शोभायात्रा का समापन जनेश्वर मिश्रा सेतु के समीप स्थित शिवरामपुर घाट पर हुआ। यहाँ वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों के बीच संत रविदास की प्रतिमा को पवित्र गंगा घाट पर विसर्जित किया गया।
विसर्जन कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद राम, मुकेश कुमार राम, अनूप राम राजू राम, चंद्रिका राम, भोला राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य शक्तिमान राम, राजनाथ यादव, संतोष यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता और भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पी.एस.सी. सहित दुबहर थाना की पुलिस जगह-जगह तैनात रही। थाना अध्यक्ष अजय पाल हमराहियों के साथ क्षेत्र से लेकर विसर्जन स्थल तक चक्रमण करते रहे।

TREND