उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर, बलिया:-- क्षेत्र के ग्राम पंचायत जनाड़ी में उज्ज्वला योजना के तहत 15 ग्रामीण महिलाओं में निःशुल्क गैस कनेक्शन के साथ सिलेंडर चूल्हा, रेगुलेटर का वितरण जनाड़ी के ग्राम प्रधान विनोद पासवान द्वारा किया गया। गैस चूल्हा आदि पाकर महिलाएं काफी खुश दिखीं।
इस मौके पर ग्राम प्रधान विनोद पासवान ने कहा कि भारत सरकार की उज्ज्वला योजना ग्रामीण गरीब महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। इससे महिलाओं को धुंआ आदि से निजात तो मिल ही रहा है, खाना आदि बनाने में उन्हें काफी सहूलियत हो रही है।
इस मौके पर मुख्य रूप से अजीत यादव, अंकित पाठक, पवन पांडेय, मुन्नी देवी, सीता देवी, दुलाई नट, मीरा देवी, खुशबू देवी, झुन्नी देवी, अर्चना देवी, दहारी राम, सुरेंद्र गोंड़, पंकज पांडेय, सोनू गुप्ता, विक्रमा साहनी आदि मौजूद रहे।

TREND