Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं हुई सम्मानित : दो दिवसीय खेलकूद समारोह का हुआ समापन


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 


    दुबहर, बलिया:--शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय नगवा, बलिया में आयोजित 19वें वार्षिक द्वि-दिवसीय क्रीड़ा समारोह का भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह बृहस्पतिवार को देर शाम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि हर्ष सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख, दुबहर श्रीमती रीता सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया था।
    समापन सत्र के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुबहर  देवनारायण सिंह उर्फ पुन्ना सिंह रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में सतीश चंद्र महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. रणवीर सिंह, प्रो. माला कुमार, डॉ. एस. सी. यादव, डॉ. अवनीश के. राय एवं डॉ. त्रिवेंद्र कुमार उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य  राजेश्वर कुमार, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. विवेक सिंह, डॉ. रजनीकांत तिवारी सहित समस्त प्राध्यापकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी अभिषेक, मनीष पाठक आदि मौजूद रहे। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. दीपक कुमार झा ने संपूर्ण क्रीड़ा गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग की। कार्यक्रम का संचालन बी.एससी. पंचम सेमेस्टर की छात्रा श्वेता सिंह द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन क्रीड़ा प्रभारी डॉ. दीपक कुमार झा द्वारा प्रस्तुत किया गया। व्यायाम शिक्षक  पंकज कुमार सिंह,  अजीत कुमार सिंह, शुभम यादव, राजीव पाठक, एवं   सुजीत कुमार ने प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में सक्रिय योगदान दिया।
    प्रतियोगिताओं के दौरान 100 मीटर दौड़ में वंदना गोंड प्रथम, प्रियांशु यादव द्वितीय एवं निशु यादव तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में रिया सिंह प्रथम, श्रेया तिवारी द्वितीय तथा अफसर खातून तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में वंदना गोंड प्रथम, अनु यादव द्वितीय एवं शुवी यादव तृतीय रहीं। शॉटपुट (गोला फेंक) में विद्या शर्मा प्रथम, किंजल द्वितीय एवं सनम परवीन तृतीय रहीं। लंबी कूद में अफसर खातून प्रथम, शुवी यादव द्वितीय तथा श्रेया तिवारी तृतीय रहीं। जैवलिन थ्रो में सनम परवीन प्रथम, शुवी यादव द्वितीय एवं शिम्पल यादव तृतीय रहीं। कबड्डी में महाकाल टीम विजेता एवं लक्ष्मीबाई टीम उपविजेता रही। खो-खो में विद्या शर्मा की टीम विजेता तथा श्वेता दुबे की टीम उपविजेता रही। रस्साकशी में श्वेता दुबे की टीम विजेता एवं विद्या शर्मा की टीम उपविजेता रही। इस वर्ष की चैंपियन ट्रॉफी अफसर खातून को प्रदान की गई।
    विशेष रूप से विज्ञान संकाय की छात्राओं प्रेरणा, आकांक्षा, अंकिता, अंतिमा, संजना, गौरी, वैश्नवी, शिवांगी, नंदिनी, सलोनी, श्रेया, अनु एवं रंजिता यादव ने पूरे आयोजन में उत्कृष्ट प्रबंधन, अनुशासन एवं सक्रिय सहभागिता का परिचय दिया। समारोह के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पदक एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। क्रीड़ा समारोह का उद्देश्य छात्राओं में खेल भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं टीम वर्क का विकास करना रहा। महाविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास एवं सहयोग से यह आयोजन अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी रहा।

    Bottom Post Ad

    Trending News