Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    शहीद मंगल पांडेय आजादी के वास्तविक सूत्रधार, उनके विचार आज भी प्रासंगिक : शशिकांत मिश्र


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:-- मंगल पांडेय विचार सेवा समिति के तत्वावधान में नगवा गांव स्थित शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय के सभागार में ‘मंगल पांडेय क्रांति दिवस’ मनाया गया। जिसमें वक्ताओं ने मंगल पांडेय के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि मदद संस्थान के अध्यक्ष अखिलानंद तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से मंगल पांडेय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष अजीत पाठक बबलू  ने माल्यार्पण एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर किया
    कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि शशिकांत मिश्रा ने कहा कि ब्रह्मांड एवं शासन-प्रशासन की सर्वोच्च सत्ता को बलिया ने सदैव झकझोरा है। उन्होंने कहा कि मंगल पांडेय ने अपने प्राणों की आहुति देकर यह संदेश दिया कि धर्म एवं राष्ट्र की रक्षा के लिए शस्त्र और शास्त्र दोनों की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि मंगल पांडेय जी आज़ादी के वास्तविक सूत्रधार थे। विशिष्ट अतिथि मदद संस्थान के अध्यक्ष अखिलानंद तिवारी ने कहा कि शहीद मंगल पांडेय भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सलाका पुरुष थे। उन्होंने कहा कि जीवन को सार्थक बनाने के लिए सामाजिक कार्यों से जुड़ना अत्यंत आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश महा सचिव पुष्पेंद्र तिवारी ‘सिंधु’ ने कहा कि मंगल पांडेय अत्याचार के विरुद्ध विद्रोह के प्रतीक थे। उन्होंने युवाओं से उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया और कहा कि अन्याय के खिलाफ विद्रोह ही परिवर्तन लाता है।
    सभा को वरिष्ठ पत्रकार रणजीत सिंह, गणेश जी सिंह, धनजी यादव, विवेक सिंह, भुवनेश्वर पासवान आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विश्वनाथ पांडेय, शंकर प्रसाद चौरसिया, बच्चन जी प्रसाद, डॉ. ओम प्रकाश पाठक, अजीत पाठक सोनू, अन्नपूर्णानंद तिवारी, संदीप गुप्ता, श्रीभगवान चौधरी, मनीष पाठक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंगल पांडेय विचार सेवा समिति के अध्यक्ष कृष्ण कांत पाठक एवं संचालन नितेश पाठक ने किया।

    Bottom Post Ad

    Trending News