उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर, बलिया:-- ब्लॉक संसाधन केंद्र दुबहर से बुधवार को नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 के पहले दिन ब्लॉक स्तरीय 'स्कूल चलो अभियान' रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को जागरूक करना और बच्चों को विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित करना था। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देवनारायण सिंह 'पुन्ना', खंड विकास अधिकारी मनीष सिंह रघुवंशी तथा खंड शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली बीआरसी परिसर से शुरू होकर धरनीपुर और भरसर होते हुए पुनः विद्यालय परिसर पर समाप्त हुई। इस दौरान हाथों में छात्र-छात्राओं ने स्लोगन लिखी तख्तियां लिए पूरे उत्साह के साथ गांव की गलियों में नारे लगाए। नए सत्र के पहले दिन स्कूल पहुंचे नव प्रवेशी बच्चों और पुराने विद्यार्थियों का स्वागत बेहद खास तरीके से किया गया। शिक्षकों ने बच्चों को तिलक लगाया, फूल भेंट किए और टॉफियां बांटी। बच्चों में पाठ्य पुस्तक का भी वितरण किया गया। इस आत्मीय स्वागत से बच्चों के चेहरे खिल उठे।
खंड शिक्षाधिकारी राकेश सिंह ने कहा कि "कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहे। सभी अध्यापक यह सुनिश्चित करें कि क्षेत्र के हर छोटे बच्चे का नामांकन विद्यालय में हो ताकि एक शिक्षित समाज का निर्माण हो सके।" रैली में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिनमें कंपोजिट विद्यालय दुबहर, मिल्की, माफी दुबहर, सनाथ पांडेय के छपरा, नेतलाल के छपरा, घोड़हरा, दशरथ मिश्र के छपरा, कन्या प्राथमिक विद्यालय तथा भरसर आदि विद्यालयों के छात्र एवं छात्राएं सम्मिलित रहे।
इस अवसर पर अध्यक्ष अजीत कुमार पांडेय, मंत्री समरजीत सिंह, गणेश जी सिंह, महेश ओझा, शशि भूषण शुक्ला, कौशल किशोर मिश्र, अखिलेश प्रताप सिंह मिंटू, मंजूबाला चौबे, राजेश पांडेय, श्रीकांत दुबे, अनिल कुमार, विजयंत ठाकुर, सुनील कुमार गुप्ता, हरेराम गिरी, मनोज सिंह, भोला प्रसाद, अवधेश गिरी, चंद्रगुप्त, विश्व दीपक उपाध्याय, अभिषेक सिंह, मीना तिवारी, आकांक्षा यादव, दीपिका चौबे, किरण चौबे, गोविंद नारायण, संगीता वर्मा, अम्ब्रेश्वर पांडेय सहित भारी संख्या में शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

TREND