Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    रिटायरमेंट सम्मान समारोह में प्राथमिक विद्यालय शिवरामपुर के प्रधानाध्यापक विद्यासागर गुप्त को दी गई भव्य विदाई



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:-- शिक्षा क्षेत्र दुबहर के प्राथमिक विद्यालय शिवरामपुर के प्रधानाध्यापक विद्यासागर गुप्ता के सेवानिवृत होने पर गुरुवार के दिन विद्यालय प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश  प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री डॉ0 राजेश पांडेय और खंड शिक्षा अधिकारी दुबहर राकेश सिंह रहे।
     विद्यासागर गुप्ता के दिव्य एवं भव्य सम्मान समारोह में शिक्षा क्षेत्र दुबहर के शिक्षकों के अलावा अन्य ब्लॉक के शिक्षक भी भारी संख्या में सम्मिलित रहे। सभी लोगों ने विद्यासागर के  कुशल कार्य क्षमता एवं सांगठनिक क्षमता की सराहना की। मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यासागर जी ने अपनी सेवा कार्यकाल में अपनी जिम्मेदारियो का बखूबी निर्वहन ही नहीं किया बल्कि जिले के अन्य स्कूलों के शिक्षकों की भी मदद समय-समय पर करते रहें। जिलामंत्री डॉ. राजेश पांडेय ने कहा कि विद्यासागर जी को शिक्षा विभाग द्वारा जिस भी जिम्मेदारी के पद पर नियुक्त किया गया उसका उन्होंने बखूबी निभाया। खंड शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने कहा कि विद्यासागर जी का कार्यकाल बहुत ही सराहनी रहा, इन्होंने बच्चों की शिक्षा के लिए उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में काम भी किया और समय से विद्यालय संबंधित सूचना भी विभाग को प्रेषित करते रहे।
    समारोह की अध्यक्षता करते हुए मोहन छपरा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनीष पांडेय गुड्डू ने विद्यासागर गुप्ता को एक संपूर्ण शिक्षक और जिम्मेदार नागरिक बताया कहा की उनके नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय शिवरामपुर का हर स्तर से सर्वांगीण विकास हुआ है। इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय शिवरामपुर के शिक्षकों द्वारा विद्यासागर गुप्ता को स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र सहित अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पूरे ब्लॉक से आए शिक्षक एवं शिक्षिका बहनों ने भी विद्यासागर गुप्ता को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्रावरण देकर बारी बारी से सम्मानित किया। इस मौके पर सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत अंजलि एवं विजेता सिंह ने प्रस्तुत किया।
     कार्यक्रम में मुख्य रूप से रफीउल्लाह अंसारी, गणेश जी सिंह, शशिकांत ओझा, अजीत पांडेय, रीता सिंह, माधुरी सिंह, असीमानंद सिंह, विजय प्रकाश गुप्ता, दिलीप राय, शशि भूषण शुक्ला, ओम प्रकाश राय, रणजीत सिंह, अमृतेश वर्मा, परवेज अहमद, नम्रता तिवारी, अखिलेश सिंह, अनिल कुमार, आशुतोष सिंह, प्रियेश तिवारी, सुनील सागर, गीता सिंह, मीना सिंह, धीरेंद्र शुक्ला, सुमन गुप्ता, आलोक सिंह, परवेज अहमद, श्रीकांत दुबे, राजकुमार गुप्ता, नौशाद सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनीष पांडेय गुड्डू एवं संचालन डॉ. अब्दुल अव्वल ने किया ।

    Bottom Post Ad

    Trending News