उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
बलिया:--सियासत के आंगन में न्याय एवं निर्णय का गुहार लगाती पतित पावनी गंगा को तत्काल इंसाफ चाहिए। आश्वासन का घूंट पिलाकर गंगा की प्राण रक्षा संभव नहीं।
उक्त बातें गंगा मुक्ति एवं प्रदूषण विरोधी अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी रमाशंकर तिवारी ने नगर के भृगु मंदिर के सभा कक्ष में "गंगा के प्रति राष्ट्र का कर्तव्य" विषयक विमर्श के दौरान व्यक्त किया। कहा कि राष्ट्रीय नदी गंगा में गंगाजल की उपलब्धता बरकरार रखने के लिए विधि व्यवस्था का निर्माण होना समय की जरूरत है। पीजी कॉलेज गाजीपुर के अर्थशास्त्र विभाग के रिटायर विभागाध्यक्ष डॉक्टर श्रीकांत पांडेय ने गंगा की गुणवत्ता सलामत रखने के लिए राष्ट्रीय नीति निर्माण की वकालत की। इसी क्रम में पूर्व विधायक भगवान पाठक ने कहा कि गंगा सनातन सत्य है। इनकी रक्षा ही भारतीय भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ा पाएगी।
विमर्श में सुशील पांडेय कान्हजी, डॉक्टर कमलाकर तिवारी, डॉ0 हरेंद्रनाथ यादव, डॉ0 जनार्दन राय, सत्यप्रकाश उपाध्याय, डॉ0 शिवकुमार मिश्र, डॉ0 विश्वरंजन सिंह, शशिकांत चतुर्वेदी, अजीत वर्मा, विनय पांडेय, ओपी वर्मा, अनिल पाठक आदि मौजूद रहे।

TREND