Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    अखार गांव में शोखा बाबा मंदिर के वार्षिकोत्सव पर गूंजे चैता के सुर


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:-- क्षेत्र के अखार गांव स्थित शोखा बाबा मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार की रात वार्षिकोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित अखंड हरिकीर्तन और पारंपरिक चैता गायन ने श्रोताओं को भक्ति और लोक संस्कृति के रंग में सराबोर कर दिया।
    कार्यक्रम का शुभारंभ हरिनाम संकीर्तन की आरती के पश्चात चैता गायन की प्रस्तुति दी गई। मुख्य गायक राकेश गिरी ने कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना और देवी गीत—"सरस्वती मातावा जोरीले दोनों हाथवा ये रामा..." से किया। इसके उपरांत उन्होंने पारंपरिक चैता गीतों की झड़ी लगा दी। उनके लोकप्रिय गीत "पिया परदेसिया देवर घर लरिका ए रामा, केकरा से कहब दिल के बतिया..एवं "बाजेला पांव पैजनियां ऐ रामा रूनू झुन्नू.. पर उपस्थित जनसमूह झूमने को मजबूर हो गया।कलाकारों ने अपनी मधुर तानों से देर रात तक समां बांधे रखा। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव में समाज के विभिन्न वर्गों और राजनीतिक जगत की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की।
     कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्मेंद्र सिंह (परिवहन मंत्री के भाई), मंजू सिंह (पूर्व विधायक), देवनारायण सिंह ‘पुन्ना, कामेश्वर सिंह, दिनेश सिंह, पिंटू सिंह, सुनील सिंह, अरुण सिंह, शशिकांत सिंह, सुजीत सिंह, बब्बन विद्यार्थी, रणजीत सिंह, रामजी गिरी, लक्की सिंह, कान्हजी सिंह, नीरज सिंह, अन्नपूर्णानंद तिवारी, संदीप गुप्ता, परमात्मानंद यादव, पंचदेव दुबे, त्रिलोकी सिंह, राजकुमार सिंह, मंटू सिंह, राजेश सिंह, सुमित सिंह, लालजी सिंह, मन्नू सिंह, पप्पू सिंह, बिकाऊ सिंह, अशोक सिंह, अमर सिंह, विनोद सिंह, सुरेश सिंह, डुलडूल सिंह, अनीश सिंह, मुन्ना सिंह, डबलू सिंह, अंजनी सिंह, सन्नी सिंह, अनिल चौबे, सोभनाथ यादव, लल्लू, शिवशंकर सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News