Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापिका के शिक्षकों ने स्वस्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: धीरज यादव 

    दुबहर बलिया:--बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षा क्षेत्र दुबहर के कंपोजिट विद्यालय पिपरा के प्रधानाध्यापिका कमरू निशा के पिछले दिनों 31 मार्च को सेवानिवृत्ति हो जाने पर विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें शनिवार के दिन लंबी सेवा के उपरांत स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। 
    इस मौके पर समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं, विद्यालय के बच्चे एवं अभिभावकगण आदि मौजूद रहे। विद्यालय में आयोजित सादे सम्मान समारोह का संचालन नौशाद आलम ने किया।

    Bottom Post Ad

    Trending News