Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    स्कूल चलो अभियान' के तहत अखार में तीनों विद्यालयों पर निकाली गई भव्य जागरूकता रैली

    '
    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:-- नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 के आगाज के साथ ही शिक्षा क्षेत्र दुबहर में बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए 'स्कूल चलो अभियान' ने गति पकड़ ली है। शनिवार को क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दादा के छपरा, प्राथमिक विद्यालय अखार एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अखार में अलग-अलग  जागरूकता रैली निकाली गई ।
    अभियान का शुभारंभ अखार के ग्राम प्रधान पिंटू राम एवं लक्की सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली का मुख्य उद्देश्य गांव के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा के अधिकार से जोड़ना और अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। हाथों में शिक्षा के महत्व को दर्शाते बैनर, पोस्टर और प्रेरक नारों वाली तख्तियां लिए स्कूली बच्चों व शिक्षकों ने पूरे गांव का भ्रमण किया। "आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे" और "पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया" जैसे गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।भ्रमण के दौरान शिक्षकों ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और उनसे अपने बच्चों का नामांकन नजदीकी विद्यालय में कराने का भावपूर्ण अनुरोध किया।
    इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने यह संकल्प लिया है कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसके लिए विभाग ने पूरी तरह कमर कस ली है। इस अभियान को सफल बनाने में मुख्य रूप से माद्री सिंह, इन्दुभूषण मिश्रा, सोनी सिंह, जूली राय, रीमा रानी सिंह, रागिनी दुबे, रंजीत सिंह, बिंदु पांडेय, गीता सिंह, चांदनी कुमारी, प्रियंका उपाध्याय, शीला सिंह, अजहर हुसैन, विभूति नारायण पांडेय, विजय प्रकाश और कमल तिवारी सहित भारी संख्या में ग्रामीण व शिक्षा प्रेमी उपस्थित रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News