उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर, बलिया:-- पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया कृपाशंकर के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर मो0 उस्मान के नेतृत्व में थाना दुबहर पुलिस टीम द्वारा शनिवार को माननीय न्यायालय सी0जे0एम0 कोर्ट बलिया के आदेश के अनुपालन में एस0टी0 संख्या- 2288/2013 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली, जनपद बलिया से सम्बन्धित एक नफर वारण्टी अभियुक्त रमजान पुत्र इस्लाम निवासी नगवां, थाना दुबहर, जनपद बलिया को करीब 11:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
थानाध्यक्ष अजय पाल ने बताया कि वारंटी अभियुक्त को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजकुमार, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार यादव एवं कांस्टेबल आनन्द कुमार यादव थाना दुबहर, जनपद बलिया रहे।

TREND