उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: धीरज यादव
दुबहर, बलिया :--थाना दुबहर पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया दक्षिणी कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी नगर उस्मान व थानाध्यक्ष अजय पाल के कुशल नेतृत्व में थाना दुबहर पुलिस टीम को मिली सफलता ।
सोमवार को दुबहर पुलिस टीम के उप निरीक्षक संजय कुमार मय हमराह, उप निरीक्षक अरविन्द कुमार व कांस्टेबल आलोक सिंह व कांस्टेबल आनन्द कुमार यादव जनेश्वर मिश्र सेतु पिकेट पर जनाड़ी तिराहे की तरफ से आने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, इस दौरान एक टीवीएस. अपाचे बाइक लाल काला रंग को रोका गया तथा बाइक चालक से नाम पता पुछने पर वह अपना नाम भीम यादव पुत्र नन्द जी यादव निवासी ग्राम केशवपुर, थाना सिमरी, जनपद बक्सर (बिहार) बताया। उपरोक्त व्यक्तिय व वाहनों की तलाशी ली गयी तो कब्जे से एक अदद मोटर साइकिल व 8PM की 180 मी.ली. की कुल 110 अदद (19.8 लीटर) अंग्रेजी शराब कुल 19.8 लीटर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर उसे लगभग सायं चार बजे पुलिस हिरासत में लिया गया।
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में- उप निरीक्षक संजय कुमार, उप निरीक्षक अरविन्द कुमार, कांस्टेबल आलोक सिंह एवं कांस्टेबल आनन्द कुमार यादव थाना दुबहर, जनपद बलिया रहे।

TREND