उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर, बलिया:--चकिया बारी (जनाड़ी) गांव में मंगलवार को भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। जयंती कार्यक्रम में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री के भाई धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर जीवन भर दबे कुचले लोगों की आवाज बनकर अन्याय, छुआछूत एवं शोषण के विरुद्ध संघर्ष किया। उनकी विचारधारा पूरी मानवता का कल्याण करती रहेगी। आज उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। इस दौरान ग्राम प्रधान विनोद पासवान ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। इसी क्रम में मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह एवं ग्राम प्रधान विनोद प्रधान द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम में उपस्थित 100 महिलाओं को अंगवस्त्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यालय मंत्री कमलेश कुमार पांडेय, हर्ष नारायण सिंह, रिंकू दुबे, संतोष पांडेय, शिवाजी सिंह चंदेल, बिकाऊ सिंह, उपेंद्र पांडेय, सोनू गुप्ता, अंकित पाठक, पंकज पांडेय, राकेश साहनी, गुड्डू गिरी, अभिषेक शर्मा, पवन गुप्ता, अजीत यादव, सनोज पासवान, तेजा साहनी, श्रीभगवान साहनी, श्रवण राम, युवराज पासवान, विश्वकर्मा साहनी, अभिषेक गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

TREND