Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    "शतचंडी महायज्ञ" के प्रथम दिन निकाली गई भव्य कलश-शोभा यात्रा


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:-- क्षेत्र के शिवपुर दीयर नई बस्ती ब्यासी स्थित उद्धव दास जी मठिया के समीप 17 मई से 25 मई 2026 तक आयोजित होने वाले  शतचण्डी महायज्ञ सह शुक्ल यजुर्वेद स्वाहाकार यज्ञ' का विशाल कलश एवं शोभायात्रा यात्रा रविवार को निकला।
     यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने पीले वस्त्र धारण कर सहभागिता की। माथे पर मंगल कलश लिए श्रद्धालु पैदल मार्च करते हुए भक्ति भाव में सराबोर नजर आए। यह शोभायात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए बाबा हरिहरनाथ मंदिर, ब्यासी ढाला और जनाड़ी तिराहा से होते हुए जनेश्वर मिश्र सेतु स्थित मुक्तिधाम गंगा घाट पहुंची। घाट पर विद्वान आचार्य रणजीत तिवारी, रोहित पांडेय, अनिमेष मिश्रा तथा अजीत मिश्रा के निर्देशन में मुख्य यजमान हरिहर तिवारी, अवध तिवारी, कामेश्वर पांडेय, विनोद सिंह तथा भरत मिश्रा ने विधिवत पूजन संपन्न किया।  वैदिक मंत्रोचार के बीच पवित्र गंगा जल को कलशों में भरा गया, जिसके बाद यात्रा पुनः यज्ञ स्थल पर आकर संपन्न हुई।
     कलश यात्रा की भव्यता देखते ही बन रही थी। यात्रा में सजे-धजे घोड़े, ढोल-नगाड़े और डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। यज्ञाचार्य श्रीप्रकाश मिश्रा' श्रीधराचार्य ने बताया कि कलश एवं शोभा यात्रा के पश्चात दिन में पंचांग पूजन एवं मंडप प्रवेश का कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ। यज्ञ समिति के अध्यक्ष भगवान जी मिश्रा ने बताया कि यज्ञ समिति के सभी सदस्य यज्ञ में आए हुए साधु, महात्मा एवं श्रद्धालुओं के सेवा में तत्पर हैं। थानाध्यक्ष अजय पाल पुलिस फोर्स के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्पर रहे
    निकाली गई कलश-शोभा यात्रा में प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव' भुवर, राजू मिश्रा, गणेश जी सिंह, शशिकांत सिंह, सुजीत सिंह, पवन गुप्ता, सुरेंद्र यादव, मन्नू सिंह, अजीत यादव, अवध तिवारी, चंद्रप्रकाश पाल, नंद कुमार चौबे, अनिमेष मिश्र, रिंकू पांडेय, कामेश्वर पांडेय ,अवध  तिवारी , बसंत सिंह, कमलदेव सिंह, कमलेश्वर सेठ, बबलू सिंह, आनंद यादव, श्रीप्रकाश मिश्रा, सुरेंद्र यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालुगण एवं दुबहर पुलिस शामिल रही।

    Bottom Post Ad

    Trending News