Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सुनील कुमार पांडेय का अभिनंदन



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    बलिया:--उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजानीपुर में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 'राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा' में छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सहायक अध्यापक सुनील कुमार पांडेय को सम्मानित किया गया।
    उल्लेखनीय है कि सुनील कुमार पांडेय को उनके अथक परिश्रम के लिए हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लखनऊ में सम्मानित किया गया था। शनिवार को उनके मूल विद्यालय में समाजसेवी अक्षय सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुण सिंह, सुनील राय, तिरुपति पांडेय और मनोज पाण्डेय जैसे क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि सुनील पांडेय जैसे समर्पित शिक्षकों की बदौलत ही परिषदीय विद्यालयों के बच्चे आज नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।

    Bottom Post Ad

    Trending News