उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर, बलिया:--गरीब, असहाय, लाचार लोगों की मदद में समर्पित मदद संस्थान द्वारा रविवार के दिन संस्थान के कैंप कार्यालय मीडिया सेंटर अखार पर चार गरीब लड़कियों की शादी हेतु वस्त्र, समस्त खाद्यान्न का वितरण किया गया। इस दौरान कुमारी छाया नगवा, कुमारी लाली नगवा, कुमारी निशा शिवपुर दियर नई बस्ती ब्यासी, कुमारी रंजू अखार को आटा, चावल, बेसन, चीनी, रीफाइन, मसाला, सरसों तेल, पत्तल, गिलास, धोती, साड़ी, श्रृंगार का सामान आदि सामान उपलब्ध कराया गया। मदद संस्थान द्वारा सामग्री प्राप्त कर चारों जरूरतमंदों ने संस्थान के प्रति आभार जताया।
इस मौके पर संस्थान के सचिव रणजीत सिंह, पवन जी महाराज, अरुणेश पाठक, नितेश पाठक, नरेंद्र सिंह, निरंजन तिवारी, विवेक सिंह, बब्बन विद्यार्थी, बच्चन जी प्रसाद, शंकर प्रसाद चौरसिया,अन्नपूर्णानंद तिवारी, राम जी गिरी, पवन गुप्ता, अवधेश सिंह 'पिंटू', जितेंद्र मिश्र, राधेश्याम सिंह, रजनीकांत पांडेय, श्रीभगवान चौधरी, रामजी पासवान, संजय जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

TREND