Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को अंगवस्त्र, शील्ड, मेडल एवं स्मृति चिन्ह लेकर किया गया सम्मानित



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 
    दुबहर, बलिया:--क्षेत्र के अड़रा, घोड़हरा स्थित एसजी पब्लिक स्कूल में रविवार के दिन विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं में सर्वोत्तम एवं उत्कृष्ट स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार द्वारा एक भव्य एवं दिव्य समारोह आयोजित कर उन्हें बारी-बारी से अंगवस्त्र, शील्ड एवं मेडल आदि देकर सम्मानित किया गया। जिसमें कक्षा 12वीं के आशीष कुमार, आनंदी सिंह, आदित्य कुमार, अंकितांशु, रितेश शाह, कक्षा दसवीं के काजल यादव, वर्षा गुप्ता, सोनाक्षी, शैलेश, श्वेता, सोनाली, अमित यादव, आंचल गुप्ता के अलावा विद्यालय के दर्जनों छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।
    समारोह के मुख्य अतिथि सामाजिक चिंतक बब्बन विद्यार्थी ने कहा कि विद्यार्थियों के मेहनत एवं परिश्रम का परिणाम उनके अंकपत्र के साथ-साथ चरित्र और संस्कार में भी झलकना चाहिए। उन्होंने विद्यालय के सभी उत्कृष्ट छात्र, छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रबंधक अन्नपूर्णानंद तिवारी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों के मेहनत और अनुशासन की सराहना की।
     इस मौके पर रणजीत सिंह, नितेश पाठक, धनंजय तिवारी, संदीप गुप्ता, चिरंतन गुप्ता, रामबिहारी सिंह, बब्बन चौबे, शुभम उपाध्याय, परमानंद चौबे, चंद्रप्रकाश पाल, राजेंद्र राय, दयाशंकर शर्मा, दीक्षा चौबे, सलोनी गुप्ता, रितु पांडेय, अनीशा यादव, शबनम आरा, देवेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र पांडेय, अमित गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।


    Bottom Post Ad

    Trending News