उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर,बलिया:-- क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती ब्यासी स्थित उद्धव दास जी मठिया के पास आगामी 17 मई से शतचण्डी महायज्ञ का भव्य आयोजन 25 मई 2026 तक किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त है।
यज्ञाचार्य श्रीप्रकाश मिश्र 'श्रीधराचार्य' ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि यज्ञ की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अनुष्ठान का शुभारंभ 17 मई (रविवार) को प्रातः 05:30 बजे मंत्रोच्चार के बीच गंगा घाट पर कलश में गंगाजल भरा जाएगा। उसके बाद भव्य कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ कई गांव का भ्रमण करने के बाद यज्ञ स्थल पर पहुंचेगी। महायज्ञ के दौरान आध्यात्मिक संगम देखने को मिलेगा। प्रतिदिन विद्वान ब्राह्मणों द्वारा शास्त्रोक्त विधि-विधान से पूजा संपन्न कराए जाएंगे। संध्या काल में यहाँ वाराणसी (काशी) की तर्ज पर दिव्य महाआरती का आयोजन होगा, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। साथही सुप्रसिद्ध कथावाचक डॉ. ओमकार नारायण भारद्वाज अपने मुखारविंद से 'श्रीमद्भागवत कथा' का रसमय प्रवचन करेंगे।
यज्ञ समिति के अध्यक्ष भगवान जी मिश्र एवं यज्ञाचार्य ने क्षेत्रवासियों से इस दिव्य आयोजन में सम्मिलित होने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि 25 मई पूर्णाहुति के पश्चात विशाल भंडारे में महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

TREND