Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    अस्सी वर्ष पुराना विशाल पीपल का पेड़ आंधी में उखड़ा, क्षेत्र में भारी तबाही



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट :धीरज यादव 

                         
    दुबहर बलिया:--बुधवार की शाम आई आंधी एवं बारिश ने क्षेत्र में भयंकर तबाही मचाई है। जगह-जगह पेड़ एवं बिजली के पोल गिर गये है। कहीं -कहीं टीन शेड उड़ गए हैं, तो कई जगह टीन शेड पर पेड़ गिरने से धराशाई हो गए है। इसी क्रम में नगवा पूरब टोला संतोष साहू की दुकान के पीछे स्थित 80 वर्ष पुराना विशाल पीपल का पेड़ आंधी में जड़ से उखड़ कर रोड पर गिर गया है। इसके चपेट में आने से श्याम बिहारी चौबे की ईंट की पक्की दीवार तीन तरफ से टूट कर गिर गई है। वहीं बगल में गायक वीर बहादुर यादव के टीना शेड पर पीपल का मोटा डाल गिरने से टीना का सेट भस गया है। टीना शेड में बंधी दो गायें, एक बछिया दब गई थी। स्थानीय लोगों ने तीनों गायों को किसी तरह से बाहर निकाल लिया।
     उधर पीपल की मोटी डाली गिरने से बब्बन विद्यार्थी का 30 फीट लंबा टीना शेड समूचा ध्वस्त हो गया है। सेड में बांधी गई भैंस, घोड़ी और गायें बाल-बाल बच गई। साथही मोटी डाली गिरने से बब्बन विद्यार्थी के कोठारी का बाहरी छज्जा भी टूट गया है। वहीं दो खंभों के बीच लगे बिजली के केबल तार भी टूट कर नीचे गिर गए हैं। बुधवार की रात 8:45 बजे जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पिंटू जावेद और दुबहर क्षेत्र के बिजली विभाग के जेई व अन्य कर्मचारीगण मुआयना करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे थे। गुरुवार की सुबह रोड पर गिरे पीपल पेड़ की डालियों को कटवाकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रकाश पाठक ने लोगों को आने-जाने के लिए रास्ता साफ करवाया। उधर विश्वनाथ पांडेय, डॉ. बृकेश कुमार पाठक एवं कल्लू पाठक के घर के सामने बिजली के तार और खंबे टूट कर गिर गए हैं। जिससे इस भीषण गर्मी में दो दिनों से बिजली सप्लाई बंद है।
     उधर महिला महाविद्यालय के प्रवेश द्वार के सामने बीच रोड पर दो बबुल के पेड़ टूटकर गिर गिर गए थे। जिससे घंटों रास्ता जाम रहा। गोविंद पाठक ने अपने सहयोगियों के साथ बीच रोड से बबुल के पेड़ों को हटवा कर रास्ता साफ कराया।
     इसी क्रम में तूफानी हवा से अखार में बिजली का पोल ट्रांसफार्मर सहित उखड़ कर गिर गया है तथा कई पेड़ भी गिर गया है। उधर बैजनाथ छपरा में भी बिजली के तार पोल सहित उखड़ गए हैं। इस भयंकर तूफान ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है।

    Bottom Post Ad

    Trending News