Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    धर्मेंद्र सिंह एवं थानाध्यक्ष अजय पाल ने अपने हमराहियों के साथ यज्ञ स्थल का किया मुआयना



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 
    दुबहर, बलिया:--क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती ब्यासी में 17 मई से 25 में तक होने वाले श्रीशतचंडी महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ रविवार की सुबह 6 बजे से होगा। यह कलश यात्रा हजारों श्रद्धालुओं के साथ गंगा तट पर हाथी, घोड़ा और गाजे बाजे के साथ पहुंचेगी, जहां कलश में गंगाजल लेकर सभी श्रद्धालु यज्ञ मंडप पर पहुंचेंगे।
     यज्ञ एवं कलश यात्रा के सफल आयोजन के लिए यज्ञ समिति द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं शनिवार के दिन परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के छोटे भाई धर्मेंद्र सिंह एवं थानाध्यक्ष अजय पाल ने अपने हमराहियों के साथ यज्ञ स्थल का मुआयना किया और यज्ञ समिति से सारी जानकारी हासिल की। विविध कार्यक्रम- 17 मई को कलश यात्रा, 18 को बेदी पूजन,19 को अरडी मंथन, 24 की गंगा आरती एवं 25 को भव्य भंडारा का आयोजन होगा। इस दौरान प्रत्येक संध्या को नैमिषारण्य से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक का प्रवचन होगा।
     इस अवसर पर मुख्य रूप से एक समिति के अध्यक्ष भगवान जी मिश्रा, अमरेंद्र कुमार मिश्रा, भगवती दुबे, मोनू सिंह, प्रधान धर्मेंद्र यादव भुवर, गणेश जी सिंह, बसंत कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अवध कुमार तिवारी, राजू मिश्रा, सुरेंद्र यादव, रिंकू कुमार पांडेय, करण यादव, पवन गुप्ता, नंदकुमार चौबे, शिवम तिवारी, प्रीतम पांडेय, राजकुमार तिवारी, रणजीत तिवारी, दुर्गेश तिवारी, पप्पू पांडेय, किशोर शर्मा, संजीव मिश्रा मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News