Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    दुबहर पुलिस ने एक नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की गई 02 मोबाइल फोन बरामद


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: धीरज यादव 

    दुबहर बलिया:---पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय कुमार वर्मा के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी नगर मो0 उस्मान के कुशल नेतृत्व में थाना दुबहर पुलिस टीम को मिली सफलता।
    थानाध्यक्ष अजय पाल ने बताया कि 08 जून 2026 को वादी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था कि उसके घर से अज्ञात चोर द्वारा फोन चोरी कर लिया गया है, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसी क्रम में 09 जून 2026 को थाना दुबहर के उप निरीक्षक राजकुमार मय हमराह टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 54/2026 धारा 305 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त निखिल पाण्डेय पुत्र स्व0 रामनिवास पाण्डेय निवासी ग्राम चांदाडीह, थाना उभांव, जनपद बलिया को जनाड़ी चट्टी रिंग बांध मार्ग से लगभग 11 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की तलाशी से चोरी की गई 01 अदद OPPO मोबाइल फोन तथा 01 अदद Motorola मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त मोबाइल फोन ग्राम अखार से चोरी किये थे, जिसे बेचने के उद्देश्य से जा रहा था। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त मुकदमा में धारा 317(2),330 बीएनएस की वृद्धि की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।
     गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में- उप निरीक्षक राजकुमार, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, आरक्षी दीपक चौहान, थाना दुबहर जनपद बलिया रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News