Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    विविध कार्यक्रमों एवं भंडारे के साथ हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव संपन्न





    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 
    दुबहर, बलिया:--क्षेत्र के नगवा गांव में हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। 24 घंटे का लोक कल्याणार्थ अखंड हनुमान चालीसा पाठ मंगलवार की शाम विभिन्न कार्यक्रमों एवं भंडारे के साथ संपन्न हुआ।
    गायक गिरधर पाठक के नेतृत्व में क्षेत्रीय कलाकारों ने हनुमान चालीसा पाठ करने के उपरांत देवी देवताओं की आरती करके पूरे गांव के लोगों के लिए कल्याण एवं सुख, समृद्धि की कामना की। पं0 अश्वनी कुमार उपाध्याय एवं शशिभूषण चौबे ने हनुमान की पूजा विधिवत वैदिक मंत्रोचार के बीच डॉ. वृकेश कुमार पाठक के हाथों संपन्न कराई। आयोजित भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
    इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रकाश पाठक, नागेश कुमार पाठक, महावीर पाठक, परमात्मानंद पांडेय, दीनानाथ पाठक, आशुतोष पाठक 'पालू', रामजी ठाकुर एडवोकेट, राकेश यादव, अनिल पाठक, आलोक चौबे, विश्वनाथ पांडेय, छोटेलाल पाठक, हरिशंकर पाठक, पन्नालाल गुप्ता, चंदन पाठक, श्याम कुमार यादव, सुनील पाठक, मंटू पाठक, नंदकिशोर पासवान आदि लोग मौजूद रहे।



    Bottom Post Ad

    Trending News