Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    रेडक्रास सोसाइटी ने अपने नये उपाध्यक्ष का किया भव्य स्वागत


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: धीरज यादव 

    बलिया:-- मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में इण्डियन रेड क्रास सोसायटी बलिया ने अपने नये उपाध्यक्ष/मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभय नारायण राय का रेड क्रास के सभापति विजय शर्मा व कोषाध्यक्ष / जिला समन्वयक शैलेन्द्र पाण्डेय तथा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री विनोद कुमार मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष राय एवं पदाधिकारियों /सदस्यों ने बुकें तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।  
    इस अवसर पर डॉ. अभय नारायण राय ने कहा कि रेड क्रास सोसायटी आपदा में जनमानस की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है, उन्होंने कहा कि आगे भी आप सभी से सहयोग की अपेक्षा रखता हूं, और जहां मेरी जरूरत होगी मैं बतौर स्वयं सेवक के रूप में रेड क्रास के सहयोग में हमेशा तैयार रहूंगा।
    इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद कुमार, डॉ. पद्मावती गौतम, डॉ. मंजू रानी, डॉ. योगेन्द्र दास, जिला प्रशासनिक अधिकारी योगेश पाण्डेय, डी पी एम राजशेखर, रविशंकर तिवारी, नितेश पाठक, आलोक कुमार बिसेन आदि सम्मानित अधिकारी /पदाधिकारी/ कर्मचारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News