Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    लखन बाबा समाधि मठिया पर पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश के साथ रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 
    *दुबहर, बलिया:-- क्षेत्र के ग्राम सभा ओझा कछुआ (उग्रसेनपुर) स्थित लखन बाबा के समाधि मठिया के समीप आयोजित नौ दिवसीय भव्य अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही। मुख्य यज्ञाचार्य लालजी शास्त्री के सानिध्य में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा किए गए सस्वर वैदिक मंत्रोचार के बीच पंचांग पूजन और मंडप प्रवेश का कार्यक्रम पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।
    अनुष्ठान के दौरान मुख्य यजमान आलोक सिंह, गुप्तेश्वर मिश्रा, मंजू देवी, भरत वर्मा, सत्यदेव मिश्रा, अलगू यादव, ललिता देवी, लीलावती, संजीत यादव, अनीता, गोरख वर्मा, विजय मिश्रा, प्रेमा देवी, ममता देवी और सत्यदेव यादव ने पवित्र वेदियों पर श्रद्धापूर्वक पूजन किया। मुख्य आयोजक दत्तात्रेय महाराज जी ने बताया कि यह रुद्र महायज्ञ जनकल्याण, विश्व शांति, क्षेत्र की सुख और समृद्धि के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने महायज्ञ के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 3 जून बुधवार को वैदिक मंत्रोचार के बीच अरणीमंथन कर यज्ञ कुंड में आहुतियां दी जाएगी। 9 जून को महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे  का आयोजन किया जाएगा।
    यज्ञ समिति के अनुसार, महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन अपराह्न 3:00 बजे से भव्य आध्यात्मिक प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। इसमें अयोध्या धाम से पधारे मुख्य प्रवचनकर्ता शक्ति पुत्र जी महाराज एवं सुप्रसिद्ध कथावाचिका आरती पाठक द्वारा भजनों व दिव्य कथा की अमृत वर्षा की जा रही है। कथा श्रवण के लिए पहले दिन से ही पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
     सेवा भाव में जुटे ग्रामीण और क्षेत्रवासी इस भव्य और ऐतिहासिक धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए यज्ञ समिति के सदस्यों सहित समस्त ग्रामवासी मुस्तैदी से जुटे हुए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा व्यवस्था में पूर्व ग्राम प्रधान दीनदयाल मिश्रा, सुनील यादव, हरेंद्र सिंह, मिंटू मिश्रा, रामबहादुर दुबे, सुशील वर्मा और ओमप्रकाश वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

    Bottom Post Ad

    Trending News