Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    पूर्व सैनिकों ने राहगीरों एवं वाहन यात्रियों को पिलाया शुद्ध पेयजल, ठंडा शरबत


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:-- आसमान से बरसती आग और चिलचिलाती धूप के कारण इन दिनों आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। ऐसे कठिन समय में राहगीरों को राहत देने के लिए सैनिक कल्याण समिति (ब्लॉक दुबहर) के पूर्व सैनिकों द्वारा मंगलवार को एनएच-31 के समीप स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर (दुबहर ढाला) के पास एक विशाल पेयजल एवं शरबत वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा अभियान के अंतर्गत हाईवे से गुजरने वाले  राहगीरों के साथ-साथ दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर सवार लोगों को रोक-रोककर पूरे आदर के साथ ठंडा शरबत और शुद्ध पेयजल पिलाया गया।सुबह से शुरू हुआ यह सेवा कार्य देर शाम तक अनवरत चलता रहा, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने अपनी प्यास बुझाई। उमस और तपन से बेहाल राहगीरों ने ठंडे शरबत की घूंट पीकर न सिर्फ राहत की सांस ली, बल्कि पूर्व सैनिकों की इस निःस्वार्थ पहल की मुक्तकंठ से सराहना भी की।
    सैनिक कल्याण समिति के ब्लॉक अध्यक्ष अंगद सिंह ने कहा कि जनसेवा का संकल्प हमेशा जारी रहेगा। वहीं पूर्व वायु सेवा अधिकारी अरुणेश पाठक ने कहा कि भीषण गर्मी के इस मौसम में प्यासे को पानी और शरबत पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। हमारे देश के जवानों ने सीमाओं पर देश की रक्षा की है, और अब सेवानिवृत्ति के बाद भी जनसेवा का यह संकल्प लेकर भविष्य में इसी तरह अनवरत सेवा जारी रखेगा। इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में पूर्व सैनिकों और स्थानीय समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर श्रमदान किया।
     इस अवसर पर मुख्य रूप से हरेंद्र पांडेय, कन्हैया तिवारी, गोपाल सिंह, रामप्रवेश पटेल, हरीश पांडेय, अजय कुमार पांडेय, परशुराम यादव, हरीबाला तिवारी, रामकुमार यादव, विक्रम ठाकुर, नित्यानंद ठाकुर, सुदामा यादव, प्रेम कुमार तिवारी, आर एन पांडेय, मुन्ना पांडेय, पप्पू सिंह, गजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News